हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'रंगरलियां' मना रही मां सामने बेटी को देख चौंकी, राज खुलने से डर से मासूम का कत्ल

Chandauli Crime News: यूपी के चंदौली में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 12 साल की बच्ची की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया।

विज्ञापन
Woman and Lover Killed Minor Girl

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के नौगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर 12 साल की बच्ची की हत्या कर दी। बच्ची ने दोनों को शारीरिक संबंध बनाते हुए देख लिया था। इसके बाद बच्ची ने कहा कि मैं यह सब पापा को बताऊंगी। इसके बाद दोनों ने डर के कारण बेरहमी से बच्ची का कत्ल कर दिया। मामले में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है।

बता दें कि नौगढ़ थानाक्षेत्र के विनायकपुर गांव की रीना देवी और निर्जला कुमारी 16 जुलाई को कल्चरल प्रोग्राम देखने गांव आई थी। लेकिन अगले दिन सुबह निर्जला का शव क्षत विक्षत अवस्था में गांव से बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने मंगलवार को विनायकपुर के राजनाथ और रीना को हत्या के मामले में अरेस्ट कर लिया।

ये भी पढ़ेंः तोते को ढूंढने वाले को 10 हजार का इनाम, अयोध्या में पोस्टर देख हर कोई हैरान

पूछताछ में सामने आया सच

पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि मेरे और राजनाथ के बीच अवैध संबंध थे। जिसके बारे में निर्जला को पता लग गया था। इसलिए हमनें मौका पाकर निर्जला की हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद मृतका के कपड़ों को अस्त-व्यस्त कर दिया। ताकि लोगों को हत्या के बारे में पता नहीं चले और यह एक हादसा लगे।

ये भी पढ़ेंः 50 यात्रियों से भरी चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक, बहादुरी से ऐसे बचाई जानें

पकड़े जाने का था डर

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि रीना देवी और विनायकपुर गांव के राजनाथ के बीच अवैध संबंध थे। जिसके बारे में निर्जला जान गई थी। रीना और राजनाथ को इस बार का डर था कि कहीं वह घर वालों को न बता दें। इसलिए दोनों ने मिलकर निर्जला की हत्या की साजिश रची और मौका पाकर हत्या कर दी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें