तोते को ढूंढने वाले को 10 हजार का इनाम, अयोध्या में पोस्टर देख हर कोई हैरान

Ayodhya Man Printed Poster Missing Parrot: यूपी के अयोध्या में एक युवक ने तोते के गायब होने पर पोस्टर छपवाए और पूरे शहर में चस्पा करवाए। पोस्टर में तोते को ढूंढ कर लाने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया गया है।

Ayodhya Man printed poster missing parrot

Ayodhya News

Ayodhya News: यूपी के अयोध्या से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक तोते के लापता होने पर उसका मालिक परेशान हो गया। इसके बाद मालिक ने पूरे शहर में जगह-जगह पर पोस्टर लगवाए और ढूंढ कर लाने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

विज्ञापन

हैरान कर देने वाला मामला अयोध्या की नील बिहार काॅलोनी का है। यहां रहने वाले शैलेष कुमार ने एक तोता पाला था, लेकिन कुछ दिनों पहले वह गायब हो गया। इस के बाद परिवार के लोगों ने उसे आसपास ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद शैलेष कुमार ने पोस्टर प्रिंट करवाए। जिस पर उस तोते का फोटो भी है। पोस्टर में लिखा कि जो भी इस तोते को ढूंढ कर लाएगा उसे 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन

मिट्ठू की गर्दन पर कंठ का निशान

इसके साथ ही पोस्टर में लिखा है कि मिट्ठू की गर्दन पर कंठ का निशान है। इतना ही नहीं पोस्टर को पूरी शहर की दीवारों और पब्लिक प्लेस पर चिपकाया गया है। इसके अलावा पोस्टर पर एक नंबर भी दिया हुआ है जिस पर काॅल कर आप मालिक को तोते के बारे में सूचना दे सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे हुआ गायब 

शैलेष कुमार ने बताया कि मिट्ठू तब उड़ गया जब पिंजरे का गेट गलती से खुला रह गया। उन्होंने कहा कि यह इंसानों की आवाज की नकल कर सकता है और घर में आने वाले ज्यादातर मेहमानों का नाम लेकर स्वागत करता है। शैलेष ने कहा कि मेरा परिवार इसको लेकर काफी चिंतित है। हम वाकई में उसे खोजना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ