Rinku Singh Priya Saroj Wedding Postponed: टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह के फैंस को अभी उनकी शादी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर 2025 से आगे बढ़ा दी गई है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक रिंकू सिंह की शादी अब अगले साल फरवरी में होगी। हालांकि तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है। शादी टलने के पीछे वजह क्रिकेटर रिंकू सिंह के क्रिकेटर कमिटमेंट और उनकी व्यस्तताओं को बताया गया है।
जून में हुई थी सगाई, पहुंचे थे बड़े दिग्गज

priya saroj and rinku singh dance
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी लखनऊ में हुए होटल में इसी महीने हुई है। सगाई समारोह में जया बच्चन, अखिलेश यादव, बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला और क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार समेत काफी बड़े चेहरे शामिल हुए थे। सगाई के बाद शादी की तारीख 18 नवंबर और जगह वाराणसी का होटल ताज भी फाइनल कर दिया गया था, लेकिन अब शादी की यह तारीख बदल दी गई है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह का डोमेस्टिक क्रिकेट शेड्यूल इस समय काफी टाइट है और वे पूरी तरह से सीजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। यही वजह है कि दोनों परिवारों ने मिलकर यह फैसला लिया कि शादी को थोड़े वक्त के लिए टाल दिया जाए। नई तारीख अभी तय नहीं हुई है।
घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट खेलेंगे रिंकू सिंह
बताय जा रहा है कि अक्टूबर में होने वाले घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश की टीम के लिए खेलेंगे। कुछ समय बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। ऐसे में उन्हें बीच में शादी करने का मौका मिलना मुश्किल है। तय किया गया है कि शादी तब होगी जब रिंकू को लंबा ब्रेक मिलेगा। अगर IPL और बाकी शेड्यूल की वजह से उस समय भी समय नहीं मिल पाया तो शादी IPL 2026 के बाद कराई जाएगी।
अब होगी डेस्टिनेशन वेडिंग
वाराणसी के नदेसर स्थित होटल ताज में 18 नवंबर को शादी की तारीख तय थी। तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं। मेहमानों के ठहरने से लेकर समारोह की बारीकियों तक पर काम शुरू हो गया था। शादी की तारीख के साथ-साथ वेन्यू भी बदलेगा। दोनों परिवार किसी खूबसूरत जगह पर डेस्टिनेशन वेडिंग करने की योजना बना रहे हैं, जहां सीमित लेकिन खास मेहमानों के बीच यह आयोजन होगा। इसके लिए जल्द ही शादी की नई तारीख डिसाइड की जा सकती है।