कौन थे ठाकुर सर्वेश सिंह? 5 बार के विधायक, सांसद और सफल कारोबारी

Who was Kunwar Sarvesh kumar singh: कुंवर सर्वेश सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1952 को उत्तर प्रदेश के रतुपुरा गांव में हुआ था। वे यूपी की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे थे।

Kunwar Sarvesh singh, bjp, Moradabad lok sabha seat, lok sabha election 2024,

कुंवर सर्वेश सिंह

विज्ञापन

Who was Kunwar Sarvesh kumar singh: BJP के मुरादाबाद सीट से लोकसभा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार 20 अप्रैल को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वे 72 वर्ष के थे और 19 अप्रैल को उनकी सीट पर वोटिंग हुई थी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और मतदान के बाद ही उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

यूपी में हुआ था जन्म और शिक्षा

कुंवर सर्वेश सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1952 को उत्तर प्रदेश के रतुपुरा गांव में हुआ था। यहां उनकी एक पुश्तैनी हवेली आज भी मौजूद है। उनकी प्राथमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश में ही हुई थी और उन्होंने अपने राजनीतिक कार्यकाल में कई स्कूल और कॉलेजों की नींव रखी, उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन

पांच बार बने विधायक, इलाके में थी मजबूत पकड़

पेशे से कारोबारी सर्वेश सिंह ने कम उम्र में ही राजनीति में कदम रख लिया था। धीरे-धीरे उनका कद बड़ा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में उनकी गिनती होने लगी। उन्होंने साल 1991 से 2007 और 2012 से 2014 तक यूपी की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से चुनाव जीता था और पांच बार विधायक रहे थे। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान कई बार उनकी तबीयत खराब हुई थी। परिजनों के कहने के बावजूद वे अस्पताल में भर्ती नहीं हुए थे।

बेटा विधायक, बाहुबली नेताओं में गिनती

कुंवर सर्वेश कुमार की उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में गिनती होती थी। यूपी के ठाकुर समुदाय में उनकी मजबूत पकड़ थी। वे 21 मई 2014 से 23 मई 2019 तक मुरादाबाद लोकसभा सीट से सांसद रहे थे। सर्वेश सिंह के बेट कुंवर सुशांत सिंह वर्तमान में बरहापुर विधानसभा से बीजेपी की टिकट से विधायक हैं।

विज्ञापन

ये भी जानें

चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक उनके पास कुल 16 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति थी। उनके पिता के ट्रस्ट (बाबू रामपाल सिंह ट्रस्ट) के पास ठाकुरद्वारा, काशीपुर और मुरादाबाद में कई कॉलेजों, स्कूलों और खेती की जमीन है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ