तूफान से जेपी अमन सोसायटी में फिर हुआ नुकसान, कई फ्लैट की टूटी खिड़कियां

नोएडा में बुधवार शाम तूफान ने एक बार फिर सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन सोसायटी के फ्लैटों को नुकसान पहुंचाया है। तूफान की वजह से सोसायटी में एन टावर के 2 फ्लैटों की खिड़कियां टूटकर नीचे गिर गई। इतना ही नहीं अन्य फ्लैटों में भी नुकसान हुआ है।

JP Aman Society, Noida News, जेपी अमन सोसायटी

तूफान से जेपी अमन सोसायटी में टूटी फ्लैट की खिड़की

नोएडा में बुधवार शाम तूफान ने एक बार फिर सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन सोसायटी के फ्लैटों को नुकसान पहुंचाया है। तूफान की वजह से सोसायटी में N-27  के 2 फ्लैटों की खिड़कियां टूटकर नीचे गिर गई। इतना ही नहीं अन्य फ्लैटों में भी नुकसान हुआ है। कुछ दिनों पहले भी आए तूफान में सोसायटी के एक फ्लैट को काफी नुकसान पहुंचा था, जिसकी वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

तूफान ने फ्लैटों की गुणवत्ता की पोल खोली

नोएडा में बुधवार शाम आंधी और तूफान ने एक बार फिर कोहराम मचाया है। जेपी अमन सोसायटी में N-27 के फ्लैट नंबर 1506 और 1605 को काफी नुकसान पहुंचा है। तूफान के चलते दोनों फ्लैटों की कांच की खिड़की टूटकर नीचे गिर गई। इस दौरान अमन आर्केड की टीन भी उड़ गई। इससे पहले शुक्रवार की शाम आए तूफान ने भी फ्लैटों की गुणवत्ता की पोल खोल दी थी। तूफान की वजह से सोसायटी के 4 से अधिक फ्लैट के दरवाजे और खिड़कियां उखड़कर कमरे के अंदर आ गए या सोसायटी परिसर में नीचे गिर गए थे। सोसायटी का सफल का स्टोर हवा में उड़ गया था और कई कार क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन

फ्लैट मालिकों को हुआ नुकसान

तूफान के दौरान सोसायटी में कुछ फ्लैटों के AC का यूनिट को भी नुकसान पहुंचा है। फ्लैट मालिकों का इससे खासा नुकसान हुआ था। बुधवार को दोबारा आए तूफान ने एक बार फिर फ्लैटों की गुणवत्ता पोल खोल दी है।

अमन आर्केड में उड़ा टीन सेट

अमन आर्केड में उड़ा टीन सेट

विज्ञापन

रोड पर गिरा साइनेज बोर्ड

तूफान में फंसे सपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने बताया कि करीब 8 बज कर 10 मिनट पर अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदला और उनकी गाड़ी से ठीक कुछ दूरी पर साइनेज बोर्ड आ गिरा। सेक्‍टर 37 में हुई इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्‍होंने कहा कि हाईटेक सिटी और यूपी को सर्वाधिक रेवेन्यू देने वाला नोएडा शहर की हालत बदतर है। कोई बड़ी घटना होने पर शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं।

सोसायटी में तूफान से उड़ा टीन सेट

सोसायटी में तूफान से उड़ा टीन सेट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ