मौलाना ने बच्चे के साथ की शर्मनाक हरकत, विरोध करने पर परिजनों को मदरसे में बंधक बनाकर पीटा

Uttar Pradesh News: लखनऊ के दारुल उलूम मदरसे में मौलवी ने एक बच्चे के साथ शर्मनाक हरकत की है। आरोप है कि जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी मौलाना ने साथियों के साथ मिलकर उन्हें मदरसे में बंधक बना लिया।

Lucknow News, Lucknow Police, madarsa darul uloom, लखनऊ न्यूज, लखनऊ पुलिस, मदरसा दारुल उलूम

मौलाना ने बच्चे के साथ की शर्मनाक हरकत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। राजधानी के एक मदरसे में मौलाना ने बच्चे के साथ यौन शोषण किया। बच्चे के परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें मदरसे में बंधक बनाकर पीटा गया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

हाफिज बनने के लिए मदरसे में लिया था दाखिला

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के मडि्यांव नौबस्ता में दारुल उलूम के नाम से मदरसा है। इस मदरसे में सीतापुर का रहने वाला 14 वर्षीय नाबालिग हाफिज बनने के लिए तालीम ले रहा था। आरोप है कि मदरसे का मौलाना कारी अब्दुल बारी नाबालिग बच्चे का यौन शोषण कर रहा था। नाबालिग छुट्टी मिलने पर घर पहुंचा और परिजनों को घटना के बारे में बताया। नाबालिग ने बताया कि 15 मई की रात मौलवी उसे हॉस्टल में अपने कमरे में ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। जब उसने विरोध किया तो मौलवी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

परिजनों को बंधक बनाकर पीटा

नाबालिग के परिजन इसके बाद मदरसे पहुंचे और इसकी शिकायत वहां के लोगों से की। आरोप है कि मदरसे के संचालकों और मौलवी ने परिजनों को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। परिजन किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटे और इस घटना के बारे में पुलिस को बताया। बताया जा रहा है कि परिजनों से मारपीट करने वाला आरोपी मौलाना मऊ का रहने वाला है।

विज्ञापन

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आरोपी मौलाना और अन्य लोगों द्वारा परिजनों से मारपीट के दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया। पुलिस ने 18 मई को आरोपी मौलाना कारी अब्दुल बारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अब मौलाना के करीबियों की जांच शुरू कर दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ