कब-कहां दफनाया जाएगा गैंगस्टर अतीक अहमद का बेटा, जनाजे में कौन-कौन होगा शामिल‌? हादसे में गई थी अबान की जान

गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए हादसे में मौत हो गई थी, जिसका जनाजा आज निकलेगा और उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. अबान के 2 भाई जेल में कैद हैं, जिनसे मिलने के लिए जाते समय उसकी कार रास्ते में हादसे का शिकार हो गई.

atiq ahmed, aban ahmed

अबान अहमद की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी.

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद को आज सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. अबान को उसके पिता की कब्र के पास ही दफनाया जाएगा. जुमे की नमाज के बाद आज प्रयागराज में ही कसारी-मसारी कब्रिस्तान में पिता अतीक अहमद की कब्र के पास अबान को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. वहीं जुमे की नमाज में सिर्फ अबान के करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे, क्योंकि जेल में बंद दोनों बड़े भाइयों को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली है. इससे अबान के रिश्तेदारों में मातम के साथ-साथ निराशा के साथ-साथ आक्रोश का माहौल भी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-चाचा की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

बता दें कि अबान को जहां दफनाया जाएगा, वहां उसके पिता अतीक अहमद के साथ-साथ, पूर्व विधायक चाचा खालिद अजीम उर्फ अशरफ और बड़े भाई असद अहमद की कब्र भी हैं. अबान की कब्र पहले से तैयार है और जुमे की नमाज से पहले अबान को गुस्ल देने की परंपरा निभाई जाएगी और उसके बाद अन्य रस्में निभाई जाएंगी. अंतिम रस्में पूरी होने के बाद अबान के शव को एंबुलेंस में कब्रिस्तान ले जाया जाएगा, ताकि अंतिम यात्रा के दौरान अनावश्यक भीड़ न जुटे. कब्रिस्तान में बनी मस्जिद में ही नमाज पढ़ी जाएगी. वहीं अबान के अंतिम संस्कार में उसका एक बड़ा भाई अहजम और परिवार के अन्य सदस्य शामिल होंगे.

जनाजे में नहीं आएंगे जेल में बंद दोनों बड़े भाई

बता दें कि अबान अहमद के दोनों बड़े भाई उमर अहमद और अली अहमद उसके जनाजे में शामिल नहीं होंगे. 3 साल पहले 13 अप्रैल 2023 को झांसी में पुलिस एनकाउंटर में असद अहमद को भी अगले दिन कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया था. 2 दिन बाद 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में ज्यूडिशियल कस्टडी के दौरान अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इन दोनों लोगों को भी अगले दिन इसी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था. वहीं अब हादसे में जान गंवाने वाले अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को भी इसी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी है.

विज्ञापन

अतीक अहमद के सबसे करीबी बेटा था अबान

बता दें कि अबान अहमत गैंगस्टर अतीक अहमद का 5वें नंबर वाला सबसे छोटा बेटा था. वह अतीक के सबसे करीबी बेटों में से एक था. गुरुवार को अबान अपने भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था कि रास्ते में उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया. उसकी कार एक डिवाइडर से टकराकर पलट गई और हादसे में अबान समत 2 लोगों की मौत हो गई. अबान के साथ उसके दोस्त सोनू की भ जान गई है. हादसे में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं, जो अबान के रिश्तदार ही बताए जा रहे हैं. झांसी पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. परिजनों ने अबान की हत्या किए जाने का शक जताया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ