अतीक की 'वांटेड' बीवी शाइस्ता की लोकेशन हुई लीक? माफिया के गुर्गे शमशाद ने खोले राज

Atiq Ahmed Wife Shaista Parveen News: पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार शमशाद ने सभी गुर्गों को पुलिस के नाम बताए हैं। वहीं कुछ सीसीटीवी फुटेज में शमशाद को शाइस्ता के साथ देखा गया था। अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब, बहन आयशा नूरी के भी सुराग पुलिस को मिले हैं।

Umesh Pal Murder Case, Atiq Ahmed, Shaista Parveen, Shooter Sabir, UP News

यूपी पुलिस ने कहा है कि अतीक के गुर्गे शमशाद ने शाइस्ता के बारे में अहम जानकारी दी है। फाइल फोटो

Atiq Ahmed Wife Shaista Parveen News: यूपी पुलिस को अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन से जुड़ी बड़ी जानकारी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक 3 दिन पहले गिरफ्तार गुर्गे शमशाद ने कई राज खोले हैं। पुलिस के मुताबिक शमशाद कुछ महीने पहले दिल्ली के पास शाइस्ता से मिला था। इस मुलाकात के लिए अतीक के गुर्गे शमशाद को लेकर शाइस्ता के पास गए थे। हालांकि मुलाकात कराने वाले सभी गुर्गे अभी जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार शमशाद ने सभी गुर्गों को पुलिस के नाम बताए हैं। वहीं कुछ सीसीटीवी फुटेज में शमशाद को शाइस्ता के साथ देखा गया था। अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब, बहन आयशा नूरी के भी सुराग पुलिस को मिले हैं। पुलिस अब इन तीनों लेडी डॉन की तलाश और तेज करेगी। पुलिस का मानना है कि तीनों लेडी डॉन एक दूसरे संपर्क में हैं।

अतीक के गुर्गे शमशाद द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस अब दिल्ली-एनसीआर के आसपास तीनों लेडी डॉन की तलाश तेज करेगी। बता दें कि शाइस्ता पर 50 हजार, जैनब और आयशा पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है।

विज्ञापन

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही शाइस्ता परवीन की संपत्ति को अटैच किए जाने को लेकर कार्रवाई चल रही है। इस बारे में ईडी की टीम छानबीन में जुट गई है। पुलिस की ओर से कुर्क संपत्तियों की जानकारी ली जा रही है। साथ ही अतीक और उसके परिवार के सदस्यों के नाम की चल-अचल संपत्ति को भी चिन्हित किया जा रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी द्वारा अभी तक आठ करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी को जब्त किया गया है। अतीक और शाइस्ता के बैंक खातों में जमा पैसे को सरकारी खजाने में जमा करवाया गया है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाइस्ता परवीन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। शनिवार को ईडी की टीम दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद पुलिस के साथ टीम ने चकिया, धूमनगंज, करेली, खुल्दाबाद समेत कई मुहल्लों में सर्च ऑपरेशन चलाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ