फिर सुर्खियों में आया गैंगस्टर अतीक अहमद, Dhurandhar 2 में संदिग्ध एनकाउंटर से उठा पर्दा, जानें आखिर क्यों हुई थी हत्या

Atiq Ahmed Real Story: Dhurandhar 2 में अतीक अहमद के किरदार को आतिफ अहमद के नाम से दिखाया गया. इसमें वह बड़ा गैंगस्टर और हथियार स्पलाई जैसे गैर कानूनी कामों के लिए कसूरवार था. असल में मीडिया में कैद हुई उसकी हत्या का वीडियो फिल्म में भी हूबहू दिखाया गया, जिसके बाद यह पुराना गैंगस्टर फिर से सुर्खियों में आ गया.

Atiq Ahmed Dhurandhar 2
1 / 8
Atiq Ahmed Dhurandhar 2

विज्ञापन

धुरंधर 2 में अतीक अहमद

धुरंधर 2 में अतीक अहमद2 / 8

धुरंधर 2 में कई आतंकवादियों और भारतीय गैंगस्टरों के नाम लिए गए. इसमें भारत के उत्तरप्रदेश राज्य का ये सबसे बड़ा गैंगस्टर अतीक अहमद के बारे में विस्तार से दिखाया गया. अतीक अहमद का नाम फिल्म में आतिफ अहमद रखा गया था.

विज्ञापन

अतीक अहमद कौन थे?

अतीक अहमद कौन थे?3 / 8

अतीक अहमद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बड़ा माफिया नेता थे. उन्होंने छोटी उम्र से ही अपराध की दुनिया में कदम रखा था. 17 साल की उम्र में पहली हत्या का केस दर्ज हुआ था. उसके बाद हत्या, अपहरण, जमीन हड़पना, फिरौती वसूली जैसे 150 से ज्यादा मामले दर्ज हुए.

समाजवादी पार्टी से ताल्लुक

समाजवादी पार्टी से ताल्लुक4 / 8

अतीक अहमद समाजवादी पार्टी से विधायक और सांसद भी बने. वे कई बार जेल भी जाते थे, लेकिन वहां से भी वे अपना गैंग चलाते थे. लोग उनसे काफी डरते थे. धुरंधर 2 में उनके किरदार को हूबहू दिखाने की कोशिश की गई है.

विज्ञापन

हत्या कैसे हुई?

हत्या कैसे हुई?5 / 8

बता दें कि 15 अप्रैल 2023 को अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या हो गई. उनको प्रयागराज में अस्पताल ले जाया जा रहा था. तभी तीन लोगों ने पत्रकार बनकर उनके ऊपर गोलियां चला दीं. यह सब लाइव टीवी पर रिकॉर्ड हुआ था. इस घटना से पूरा देश स्तब्ध रह गया था. हत्यारे लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी थे. वे जेल में बंद हैं.

धुरंधर 2 में क्या दिखाया?

धुरंधर 2 में क्या दिखाया?6 / 8

फिल्म 'धुरंधर 2' में आतिफ अहमद का किरदार अतीक से प्रेरित है. फिल्म में दिखाया गया कि वे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े थे. नकली नोट, हथियार तस्करी और आतंकवाद में मदद करते थे. फिल्म कहती है कि वे उत्तर प्रदेश में पाकिस्तान समर्थित सरकार बनाने की साजिश रच रहे थे.

विज्ञापन

नोटबंदी से प्रभावित हुए

 नोटबंदी से प्रभावित हुए7 / 8

जब देश में नोटबंदी हुई थी, तब भी उनका नाम सामने आया था. फिल्म में उनकी हत्या का सीन भी है, जो रियल घटना जैसा लगता है. यह एनकाउंटर जैसा नहीं, बल्कि हत्या दिखाई गई है. फिल्म में दिखाया गया कि देश के खिलाफ साजिश की वजह से उन्हें खत्म किया गया है.

हत्या होने के पीछे का कारण

हत्या होने के पीछे का कारण8 / 8

हालांकि, रियल लाइफ में अतीक की हत्या उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बताई जाती है. उमेश पाल ने अतीक के बेटे असद पर गवाही दी थी. असद एनकाउंटर में मारा गया था. दूसरी तरफ अतीक पर कई गंभीर आरोप थे. कुछ लोग मानते हैं कि यह बदला था. लेकिन फिल्म में इसे देश विरोधी साजिश से जोड़ा गया है. आईएसआई और दाऊद जैसे नामों का जिक्र है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन