हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी, 16 अक्टूबर को सजा सुनाएगी कोर्ट

उत्तर प्रदेश के मेरठ का जाना-माना सांप कांड एक बार फिर सुर्खियों में है. अमित मर्डर केस में आरोपी उनकी पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को एडीजे कोर्ट ने दोषी ठहराया है. अब 16 अक्टूबर को अदालत उन्हें सजा सुनाएगी.

विज्ञापन
मेरठ सांप कांड के आरोपी पत्नी-प्रेमी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के मेरठ का जाना-माना सांप कांड एक बार फिर सुर्खियों में है. अमित मर्डर केस में आरोपी उनकी पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को अपर जिला जज (एडीजे) कोर्ट कोर्ट ने दोषी ठहराया है. अदालत ने माना है कि दोनों ने मिलकर अमित की हत्या को अंजाम दिया है. अब 16 अक्टूबर को अदालत उन्हें सजा सुनाएगी. करीब 17 महीने पहले मेरठ को दहला देने वाले अमित हत्याकांड के आरोपियों को फांसी होगी या जेल, इसका खुलासा अब 16 अक्टूबर को ही होगा. कोर्ट में ये साबित हो गया कि अमित को ये पता चला गया था कि रविता और अमरदीप के बीच नाजायज रिश्ता है, इसीलिए दोनों ने अमित को रास्ते से हटाने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 17 साल की लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या, 3 नाबालिग समेत चार आरोपी पकड़े

क्या है मेरठ का सांप कांड?

13 अप्रैल 2025 को मेरठ के रहने वाले अमित की लाश उसके बिस्तर पर मिली और उसके नीचे एक जिंदा सांप भी मौजूद था. शुरुआती जांच में पता चला कि उनकी मौत सांप के डसने से हुई है. पुलिस को अमित के शरीर पर सांप के डसने के 10 निशान मिले थे. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी मौत गला घोंटने से हुई है।. हत्या का मामला दर्जकर मृतक की पत्नी रविता और उसके साथी अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना गुनाह कबूल किया. उन्होंने बताया कि जब अमित को ये पता चला कि उनकी पत्नी और अमरदीप के बीच अवैध रिश्ता है तो उन्होंने एक खौफनाक साजिश को अंजाम दिया. दोनों ने अमित को जान से मारने के बाद इसे ऐसा दिखाया कि जैसे उसकी मौत सांप काटने से हुई है. रविता और अमरदीप ने अमित का गला घोंट दिया और फिर सांप को उसकी चारपाई के पास छोड़ दिया.

विज्ञापन

1000 रुपये में खरीदा था सांप

हत्यारों ने 1000 रुपये में एक सांप खरीदा और फिर अमित की लाश को 10 बार जहरीले सांप से डंसवाया. मेरठ के ही महमूदपुर सिखेड़ा गांव से कृष्णा नाम के सपेरे से लिया गया था. सपेरे ने बताया कि उससे सांप किराए पर ये कहकर लिया गया था कि वो उसे जागरण के लिए ले जा रहे हैं। उसे उसके लिए 1000 रुपये किराया दिया गया. सपेरे ने कहा कि उसे बोला गया था कि काम पूरा होने के बाद सांप को वापस कर दिया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आ गई कि अमित की मौत सांप के डंसने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई थी. अमित के शरीर पर सांप के काटे जाने के भी निशान थे. लेकिन सांप को क्या पता था कि जिसे वो डस रहा है, उसकी मौत पहले ही हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: यौन शोषण के केस में फंसे JNU के प्रोफेसर, महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, VC को भेजा नोटिस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola