ग्रेटर नोएडा में बनेगी वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, दादरी में कार्गो टर्मिनल परियोजना से मिलेगा रोजगार

Uttar Pradesh Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी बनने का रास्ता साफ हो गया है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड मीटिंग में इस पर मुहर लग गई है। इसके अलावा दादरी में 260 एकड़ भूमि पर कार्गो टर्मिनल विकसित किया जाएगा। यह भूमि पाली व मकौड़ा गांव के पास स्थित है।

sydney university and cargo terminal

sydney university and cargo terminal

विज्ञापन

Uttar Pradesh Greater Noida (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड मीटिंग में शनिवार को वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी खोलने पर सहमति बन गई है। इसके बनने से स्थानीय युवाओं का विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ने का सपना पूरा हो सकेगा। वहीं, बोर्ड मीटिंग में दादरी के पास कार्गो टर्मिनल विकसित करने की योजना पर भी मुहर लग गई है। जिससे 15 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

कॉमर्शियल कोर्ट पर भी लगी मुहर

Advertisment

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि कार्यालय के टॉवर टू में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) का ऑफिस खुलेगा। इसके साथ ही एक कॉमर्शियल कोर्ट और वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी खोलने पर भी सहमति बन गई है। अथॉरिटी बोर्ड ने इन संस्थाओं को किराए पर जगह उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

ग्रेनो अथॉरिटी बोर्ड ने दादरी के आईसीडी के पास गति शक्ति कार्गो टर्मिनल परियोजना को मास्टर प्लान 2041 में शामिल करने पर बोर्ड ने मुहर लगा दी है। पीएम गति शक्ति योजना के अंतर्गत करीब 260 एकड़ भूमि पर कार्गो टर्मिनल विकसित किया जाएगा। यह भूमि पाली व मकौड़ा गांव के पास स्थित है। इससे लगभग 15 हजार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

एनसीआर का बनेगा मुख्य लॉजिस्टिक हब

सीईओ ने बताया कि कार्गो टर्मिनल बनने से यह क्षेत्र एनसीआर रीजन का मुख्य लॉजिस्टिक हब बन जाएगा। इससे एक्सप्रेसवे और डीएफसी कॉरिडोर से माल भाड़े के आवागमन की सुविधा होगी। बोर्ड के इस फैसले को अब शासन के पास भेजा जाएगा। वहां से अप्रूवल के बाद इस पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ