सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई है। दरअसल, बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नीलकंठ की रहने वाले परिवार की दो वर्षीय बच्ची को सर्दी- खांसी बुखार हुआ था।

विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया गलत इंजेक्शन

बीमार बच्ची लेकर परिजन बलरामपुर जिले के कुसमी बस स्टैंड पहुंचे और मेडिकल स्टोर के आड़ में उपचार करने वाले झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया। परिजनों का आरोप है कि दुकान संचालक जो कि मेडिकल स्टोर के आड़ में डॉक्टरी करता है, उसके द्वारा बच्ची को गलत इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके 5 मिनट बाद ही बच्ची को खून की उल्टी होना शुरु हो गई।

विज्ञापन

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बच्ची को किया मृत घोषित

परिजन बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी वाहन से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि मेडिकल दुकान के आड़ में डॉक्टरी करने वाला व्यक्ति के द्वारा गलत इंजेक्शन बच्ची को लगाया गया है, जिस कारण बच्ची की मौत हुई है।

विज्ञापन

परिजनों ने इस मामले की शिकायत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पुलिस सहायता केंद्र में की है। पुलिस के आला अधिकारी का कहना है कि PM रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ