Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है। यहां दो पक्षों में दिवाली की रात खूब लाठी-डंडे चले। बताया जा रहा है कि गली में पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों ओर से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

1:48 मिनट का वीडियो आया सामने

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से करीब 1:48 मिनट का एक वीडियो जारी हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि एक गली में दो पक्ष लाठी-डंडों से एक-दूसरे के ऊपर टूट पड़े हैं। एक पक्ष की महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जा रहा है। दोनों ओर से महिलाएं और पुरुष आमने-सामने हैं। पूरे वीडियो में लगातार मार-पिटाई होती दिख रही हैं।

दिवाली वाली रात को मची चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो अलीगढ़ जिले के नगला मेहताब इलाके का बताया जा रहा है। घटना 24 अक्टूबर को दिवाली वाली रात की है। गली में पटाखा फोड़ने को लेकर पहले दो पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद देखते ही देखते लाठी डंडे निकल आए। दोनों ओर से काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं। गली में ही रहने वाले किसी एक व्यक्ति ने इस लड़ाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल दिया है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने जैसे-तैसे दोनों पक्षों को तितर-बितर किया। मौके पर पड़े मिले घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। अलीगढ़ के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ