---विज्ञापन---

बरेली में तालिबान! आरोपियों ने शख्स को दी यातना, Video देखकर हिल जाएगा दिल

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है। यहां तीन युवकों ने एक युवक को अपनी स्कूटी से बांधकर सड़क पर कई मीटर तक घसीटा। बाजार में एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। वीडियो के वायरल होने ही […]

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है। यहां तीन युवकों ने एक युवक को अपनी स्कूटी से बांधकर सड़क पर कई मीटर तक घसीटा। बाजार में एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। वीडियो के वायरल होने ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

---विज्ञापन---

स्कूली से बांध रखे थे युवक के हाथ!

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये घटना बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के समय नगर की बताई गई है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दिख रहा है कि एक स्कूटी पर तीन युवक सवार हैं। एक स्कूटी चला रहा था, जबकि दो युवकों ने एक युवक के हाथ पकड़ रखे थे। रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा गया है कि आरोपियों ने युवक के हाथ स्कूटी से बांध रखे थे।

---विज्ञापन---

एक दुकान के सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

स्कूटी सवार युवक पीड़ित को सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे थे। रास्ते में जैसे ही लोगों ने ये नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। बाजार की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना कैद हो गई। गुरुवार देर शाम ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के सामने आते ही पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Jul 28, 2023 05:41 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola