Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। यहां के कैसर बाग स्थित रोडवेज के डिपो के पास एक मोबाइल टावर पर संविदा चालक चढ़ गया।
मामले की जानकारी होने पर डिपो के अधिकारियों समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। कई घंटों की मशक्कत और डीएम के आश्वासन के बाद संविदा चालक को नीते उतारा गया।
अलीगढ़ रोडवेज डिपो में तैनात है राजू
घटना लखनऊ के कैसर बाग स्थित वर्कशॉप के पास की है। बताया गया है कि अलीगढ़ रोजवेज डिपो में राजू संविदा चालक के तौर पर काम करता है। गुरुवार को वह वह लखनऊ गया था। तभी दिन में वह वर्कशॉप के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जैसे ही मामले की जानकारी लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोग जमा होने लग गए। लोगों ने उससे नीचे उतने की अपील तो वह और ऊपर चढ़ गया।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1631234353195020288
यह भी पढ़ेंः फिरोजाबाद स्टेशन पर महिला को छूकर निकली मौत, Video देख थम जाएंगी सांसें
नीचे उतरने को कहा तो और ऊपर चढ़ गया
इसके बाद डिपो के अधिकारी और लखनऊ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने भी राजू से नीचे उतने को कहा, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वह टावर से कूद कर जान देने की धमकी देने लगा। इस पर मौजूद अधिकारियों और पुलिस वालों के होश उड़ गए।
कई घंटों की मशक्कत के बाद पहुंचे डीएम, फिर…
उधर राजू के साथियों की ओर से बताया गया है कि डीजल की कटौती को लेकर संभवतः वह नाराज है। वहीं घंटे तक ड्रामा चलने के बाद भी अधिकारियों को सफलता नहीं मिली तो लखनऊ के जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजू को हर संभव समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने-अपने फोन से राजू का वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
संबंधित खबरें
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 hr agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 hr agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
3 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
5 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
6 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
7 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
8 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
15 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
18 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines