Viral Video: पानी समझकर बंदर गटक गया पूरी बीयर की केन, देखें फिर क्या हुआ?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: अभी तक आपने इंसानों को ही शराब और बीयर (Beer) पीते हुए देखा होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली (Rae Bareli) जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे। बंदर (Monkey) बीयर पीने लग गया है।
यहां एक बंदर शराबी (Drunk Monkey) हो गया है। ठेके से बीयर और दारू (Beer and Liquor) की बोतलें छीन लेता है और गटागट पी जाता है। इतना ही नहीं अगर उसे दारू या बीयर न मिले तो उत्पात मचा देता है।
यह मामला रायबरेली के गौरा विकासखंड क्षेत्र के अचलगंज का है। यहां एक सरकारी शराब-बीयर का ठेका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ठेके के पास में एक बंदर रहता है। बंदर को शराब की लत लग गई है। ठेके के मालिक ने बताया कि दुकान पर आने वाले लोगों के हाथों से यह बंदर बीयर के केन और दारू की बोतल छीन लेता है।
जब लोग इस बंदर को भगाने की कोशिश करते हैं तो उन्हें काटने के लिए दौड़ता है। कई बार तो ठेके में घुसकर तोड़फोड़ भी कर दी है। ठेके के मालिक ने बताया कि उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों से मामले की शिकायत की तो उन्होंने गौर नहीं किया। कहा कि मार के भगा दो। अब उन्होंने इस बंदर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए बंदर के वीडियो में देखा जा सकता है कि उसने अपने हाथों में बीयर की एक केन पकड़ रही है। बड़े मजे से गटागट बीयर पी रहा है। करीब 24 सेकेंड के वीडियो में उसने बीयर की केन खाली कर दी। वीडियो के सामने आने के बाद वन विभाग के लोगों ने बंदर को पकड़ने की योजना बनाई है। फिलहाल इस शराबी बंदर से रायबरेली के लोग परेशान हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: