घूस मांगते IPS अधिकारी का Viral Video! अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, बोले- क्या अब बुलडोजर की दिशा बदलेगी?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एक आईपीएस (IPS) अधिकारी का सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आईपीएस अधिकारी वीडियो कॉल पर कथित तौर पर किसी व्यापारी से 20 लाख रुपये की व्यवस्था (घूस) करने की बात कह रहे हैं।
अब इस वीडियो को अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। साथ ही सरकार पर तंज कसते हुए लिखा है कि क्या इनके खिलाफ भी बुलडोजर कार्रवाई होगी।
जानकारी के मुताबिक कथित वीडियो सामने आने के बाद योगी सरकार ने आईपीएस अधिकारी अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। बताया गया है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुआ है। वीडियो उस वक्त का बताया जा रहा है, जब अनिरुद्ध सिंह मेरठ जिले में एसपी ग्रामीण के पद पर तैनात थे।
उप्र में एक आईपीएस की वसूली के इस वीडियो के बाद क्या बुलडोज़र की दिशा उनकी तरफ़ बदलेगी या फिर फ़रार आईपीएस की सूची में एक नाम और जोड़कर संलिप्त भाजपा सरकार ये मामला भी रफ़ा-दफ़ा करवा देगी।
उप्र की जनता देख रही है कि ये है अपराध के प्रति भाजपा की झूठी ज़ीरो टालरेंस की सच्चाई। pic.twitter.com/JsMAhzRFPU
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 12, 2023
36 सेकेंड के इस वीडियो को शेयर करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा है कि, उप्र में एक आईपीएस की वसूली के इस वीडियो के बाद क्या बुलडोजर की दिशा उनकी तरफ बदलेगी या फिर फरार आईपीएस की सूची में एक नाम और जोड़कर संलिप्त भाजपा सरकार ये मामला भी रफा-दफा करवा देगी। उप्र की जनता देख रही है कि ये है अपराध के प्रति भाजपा की झूठी जीरो टालरेंस की सच्चाई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेरठ पुलिस ने इस वीडियो पर अपना जवाब दिया है। कहा है कि यह वीडियो दो साल से ज्यादा पुराना है। इसका मेरठ से कोई संबंध नहीं है। मामले की जांच पूरी कर ली गई है। बाद में राज्य के पुलिस महानिदेशक ने भी एक बयान जारी कर कहा है कि पुलिस वीडियो की जांच कर रही है, जो दो साल से ज्यादा पुराना है।
रिपोर्ट के अनुसार डीजीपी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अनिरुद्ध सिंह, आईपीएस अधिकारी, जिन्हें मेरठ जिले में एसपी ग्रामीण नियुक्त किया गया है, का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे वीडियो कॉल के माध्यम से एक व्यक्ति से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
उक्त वीडियो के आधार पर सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। उक्त मामला दो वर्ष पुराना है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने आयुक्त वाराणसी, वर्तमान पदस्थ अधिकारी से इस बारे में पूछताछ की है और 3 दिनों में रिपोर्ट मांगी है।
जानकारी के मुताबिक अनिरुद्ध सिंह की पत्नी के खिलाफ भी एक और जांच की गई है। वह भी एक आईपीएस अधिकारी हैं। उनके खिलाफ मकान मालिक को किराया नहीं देने के एक ट्वीट के माध्यम से आरोप लगाए गए थे। डीजीपी कार्यालय की ओर से कहा गया है कि डीसीपी वरुणा जोन कमिश्नरेट, वाराणसी के रूप में तैनात आरती सिंह पर अपने फ्लैट का किराया नहीं देने का आरोप है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: