Viral Video: चौथी मंजिल की खिड़की का शीशा साफ करने के लिए महिला ने किया से स्टंट, आप भूलकर भी न करें ऐसा

Ghaziabad Video (2)

Viral Video: दिवाली (Diwali 2022) के मौके पर हर कोई अपने-अपने घर की सफाई में जुटा हुआ है, लेकिन सफाई के लिए खतरनाक तरीका अपनाना किसी भी लिहाज से सही नहीं है। चौंकिए नहीं, एक महिला ने चौथी मंजिल पर अपने घर की खिड़की का शीशा साफ करने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। महिला का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। हालांकि ये वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

कुछ इंच की बालकनी में खड़ी महिला

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो गाजियाबाद का बताया जा रहा है। यहां एक महिला चौथी मंजिल पर अपने घर की खिड़कियां साफ कर रही थी। आपको हैरान होगी कि वह घर के अंदर से नहीं बल्कि खिड़की से बाहर की ओर कुछ इंच की बनी बालकनी पर खड़े होकर यह काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुई महिला, वीडियो वायरल

सामने वाले किसी फ्लैट में मौजूद व्यक्ति ने महिला को ऐसा करते हुए अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही लोगों के तरह-तरह के कमेंट आना शुरू हो गए। लोगों ने इसे जान को जोखिम में डालना बताया है।  

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो इसी साल फरवरी का बताया जा रहा है। इस बार भी दिवाली के मौके पर लोग इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। वीडियो के साथ तरह-तरह के कमेंट भी लिखे जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ