हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: हरिद्वार के गंगा घाट से मुस्लिमों को हटाया, कहा- यहां केवल हिंदू ही आ सकते हैं

विज्ञापन

Viral Video: उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित पुरोला में कथित तौर पर सांप्रदायिक विवाद का मामला अभी थमा भी नहीं था कि हरिद्वार से एक और मामला सामने आया है। यहां हर की पौड़ी से गैर हिंदू युवक-युवतियों को भगाने का आरोप है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घाट से भगाते समय दोनों पक्षों में बहस

जानकारी के मुताबिक मामला हरिद्वार के हर की पौड़ी स्थित महाराजा अग्रसेन घाट का है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो के अनुसार, एक युवक गंगा घाट से कुछ युवक और युवतियों को भगाते हुए दिख रहा है। वीडियो में सुना जा सकता है कि युवक दूसरे पक्ष को कह रहा है कि यहां गैर हिंदुओं का आना मना है। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी भी होती है, लेकिन भगाने वाला युवक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1671018363492114432

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बताया गया है कि रविवार देर शाम ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घाट से युवक और युवतियों को भगाने वाले शख्स की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सीओ सिटी को सौंपी मामले की जांच

हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच सीओ सिटी जूही मनराल को सौंपी गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता के साथ लिया है। उधर, कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने भी मामले में अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अग्रसेन घाट पर किसी भी प्रकार की आवाजाही से मनाही नहीं है।

विज्ञापन

पुरोला में हुआ था तनाव, लगी थी धारा 144

बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित कस्बा पुरोला में 15 मई को कथित तौर पर एक मुस्लिम युवक और उसके दोस्त पर नाबालिग हिंदू लड़की के अपहरण का आरोप था। हालांकि स्थानीय लोगों ने लड़की को बचा लिया था। इस घटना बाद पुरोला में विवाद इतना बढ़ गया था कि धारा 144 लगानी पड़ी थी। किसी भी प्रकार की जनसभा और पंचायत की अनुमति नहीं थी।

उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola