हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: टक्कर के बाद ई-रिक्शा चालक को SUV की खिड़की से लटकाकर घसीटा, फिर सड़क पर फेंका

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एसयूवी (SUV) कार सवारों की खुली दबंगई कैमरे में कैद हुई है। आरोपियों ने अपनी कार से पहले एक ई-रिक्शे में टक्कर मारी।

इसके बाद ई-रिक्शा चालक को कार की खिड़की से लटकाकर कई मीटर दूर तक घसीटा। बाद में उसे दौड़ती कार से ही सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल (Viral Video) हो रहा है।

लखनऊ के स्वास्थ्य भवन चौराहे की है घटना

स्थानीय मीडिया के मुताबिक घटना शनिवार की है। राजधानी लखनऊ के स्वास्थ्य भवन चौराहे के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई है, जिसका वीडियो फुटेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दौड़ती एसयूवी गाड़ी की खिड़की पर एक शख्स लटका हुआ है। वह चीख रहा है।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश शुरू

इस घटना में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान ई-रिक्शा चालक जीतू (40) निवासी कैसरबाग के रूप में हुई है। बताया गया है कि जब आरोपी एसयूवी कार चालकों ने जब उसे सड़क किनारे फेंका तो भीड़ जमा हो गई।

इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं लखनऊ पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola