हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'हाथ खींचा...कुर्सी से जबरन उठाया...' महिला प्रिंसिपल के साथ बदसलूकी का ये Video देखा क्या?

Prayagraj Mission School Video: प्रयागराज के मिशन बिशप जाॅनसन स्कूल से एक हैरान करने देने वाला वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला प्रिंसिपल के साथ 12 सेअधिक लोगों ने बदसलूकी की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
प्रिंसिपल से बदसलूकी करता युवक

Prayagraj Mission School Video: यूपी के प्रयागराज स्थित बिशप जाॅनसन गर्ल्स स्कूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल की प्रिंसिपल के साथ बदतमीजी की गई। हैरानी की बात यह है कि यह सबकुछ उनके केबिन में हुआ। आरोपी जबरन दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और मारपीट करने लगे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो प्रयागराज के जाॅनसन बिशप गर्ल्स स्कूल का बताया जा रहा है। यहां कुछ लोगों ने प्रिंसिपल पारुल सोलोमन के साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं आरोपियों ने प्रिंसिपल के कपड़े फाड़कर उसके साथ अश्लील हरकत भी की। इससे पहले लगभग 12 लोगों ने महिला प्रिंसिपल के साथ मारपीट की और मोबाइल भी छीन लिया। इतना ही नहीं प्रिंसिपल को जबरन कुर्सी से उठा दिया। यह सब बातें पीड़िता ने पुलिस को बताई।

कुछ लोगों के हाथ में थे लाठी-डंडे

महिला प्रिंसिपल ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए कहा कि घटना 2 जुलाई की है। जब मैं अपने केबिन में बैठकर स्कूल का काम निपटा रही थी। तभी कुछ लोग स्कूल में हंगामा कर रहे थे। जब मैंने सीसीटीवी देखा तो देखा कि कुछ लोगों के हाथ में लाठी-डंडे थे। वे सभी लोग स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे थे। इसके बाद मैंने अपने केबिन का दरवाजा बंद कर दिया। कुछ लोग जबरदस्ती अंदर घुसने की कोशिश करने लगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Hathras Stampede Incident पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी का आया बयान, भोले बाबा पर कही ये बात

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

मामले में प्रिंसिपल ने एनल दान, बिशप माॅरिस एडगर दान, विनीता, संजीत लाल, विशाल नावेल सिंह, अरुण मोजेज, तरुण व्यास, अभिषेक व्यास और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। इसके अलावा बदतमीजी के कई वीडियो भी जारी किए गए हैं। वहीं महिला प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल के संचालन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः चारधाम यात्रा स्थगित, 7-8 जुलाई को न निकलें ऋषिकेश से बाहर, भारी बारिश ने खड़ा किया संकट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola