चारधाम यात्रा स्थगित, 7-8 जुलाई को न निकलें ऋषिकेश से बाहर, भारी बारिश ने खड़ा किया संकट

Rishikesh Rain Alert : देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के बाद बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर प्रशासन ने चारधाम यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया।

rain-alert

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट।

Chardham Yatra Postponed : पूरे देश में मानसून फैल गया है। अधिकतर राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है, जबकि कई प्रदेशों में बाढ़ की स्थिति बनी है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तेज बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है। इस पर प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले लोगों से अपील की है कि वे 7-8 जुलाई को घर से बाहर न निकलें। यात्री अपने होटल या आश्रम में ही विश्राम करें।

विज्ञापन

आयुक्त ने की ये अपील

विज्ञापन

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने शनिवार को कहा कि गढ़वाल मंडल के कई जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे ऋषिकेश से आगे चारधाम की यात्रा प्रारंभ न करें और यात्री जहां पहुंच चुके हैं, उसी स्थान पर रुक जाएं।

विज्ञापन

ऋषिकेश प्रशासन ने लिया फैसला

प्रशासन ने भारी बारिश के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए चारधाम यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया है, ताकि श्रद्धालुओं को कोई नुकसान न हो। आपको बता दें कि लगातार हो रही बारिश से पहाड़ियां दरकने लगी हैं, जबकि गंगा-अलकनंदा नदियां उफान पर हैं। उनकी सहायक नदियों का भी जलस्तर बढ़ गया है।

विज्ञापन

जानें क्या है उत्तराखंड की स्थिति

विज्ञापन

कई जगहों पर बारिश की वजह से भूस्खलन हो गए, जबकि कई सड़कें बंद हो गईं। जहां तोता घाटी के पास पहाड़ी दरकने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया गया तो वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी जगह-जगह बाधित है। हल्द्वानी-भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर कई जगहों पर भूस्खलन हुए। सड़क पर गिर रहे मलबे को हटाया जा रहा है। बेतालघाट स्टेट हाईवे समेत 17 ग्रामीण मार्ग बंद हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ