Varanasi Lok Sabha Election 2024 Ajay Rai: कांग्रेस ने 23 मार्च को अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 11 राज्य और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के 45 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने यूपी की 9 सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से अजय राय को प्रत्याशी बनाया है। आइए, जानते हैं कि अजय राय कौन हैं और उनका सियासी सफर अबतक कैसा रहा…
कौन हैं अजय राय? (Who Is Ajay Rai)
अजय राय (Ajay Rai) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। वे अगस्त 2023 से इस पद पर हैं। उनसे पहले बृजलाल खाबरी कांग्रेस के अध्यक्ष थे। राय ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी से की। वे 1996 से लेकर 2007 तक लगातार तीन बार कोलासला से विधायक रहे। जब उन्हें लोकसभा टिकट नहीं मिला तो उन्होंने पार्टी छोड़ दी।
पीएम मोदी से लगातार दो बार हारे अजय राय
अजय राय 5 बार विधायक रह चुके हैं। वे 2012 में कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद उन्हें विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पिंडरा सीट से चुनावी मैदान में उतारा, जहां उन्होंने जीत दर्ज की। हालांकि, 2017 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राय ने पीएम मोदी के खिलाफ 2014 और 2019 में भी चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों बार उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: जनता तो छोड़िए, खुद का भी नहीं मिला वोट; कौन है यह उम्मीदवार?
अरविंद केजरीवाल-मुख्तार अंसारी को भी मिली हार
वाराणसी सीट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और माफिया मुख्तार अंसारी ने भी चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों बार उसे हार का सामना पड़ा। कांग्रेस को आखिरी बार यहां 2004 में जीत मिली थी। तब से लगातार बीजेपी इस सीट पर काबिज है। इस बार पीएम मोदी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतरे हैं।
वाराणसी में कब डाले जाएंगे वोट?
वाराणसी में सातवें चरण में एक जून को वोट डाले जाएंगे। नतीज 4 जून को घोषित किए जाएंगे। नोटिफिकेशन 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा। नामांकन करने की अंतिम तारीख 6 मई है। उम्मीदवार 9 मई तक नाम वापस ले सकते हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम
लोकसभा चुनाव 2019 में पीएम मोदी को 6,74,664 (63.62 फीसदी) वोट मिले थे, जबकि सपा की शालिनी यादव को 1,95,159 (18.40 फीसदी) और कांग्रेस के अजय राय को 1,52,548 (14.38 फीसदी) वोट मिले थे। कुल 10,60, 829 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। यहां 2019 में कुल 57.13 फीसदी वोटिंग हुई थी।
यह भी पढ़ें: जब 1 वोट से मिली हार के चलते टूटा CM बनने का ख्वाब
लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम
लोकसभा चुनाव 2014 में पीएम मोदी को 5,81,022 (56.37 फीसदी) वोट मिले थे, जबकि अरविंद केजरीवाल को 2,09,238 (20.30 फीसदी) और कांग्रेस के अजय राय को 75,548 (7.34 फीसदी) वोट मिले थे। कुल 10,30, 819 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। यहां 2014 में कुल 58.35 फीसदी वोटिंग हुई थी।
यह भी पढ़ें: यहां वोट मांगना या मतदान करना..मतलब ‘मौत के कुएं’ में कार चलाना!
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
2 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines