Vande Bharat Express Train Video : आपने एक कहावत जरूर सुनी होगी कि ओल्ड हिज गोल्ड। नई चीजों से पुरानी चीजें ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होती हैं। बस, लोग इस चमक भरी दुनिया में नई चीजों की ओर भागते हैं। आज हर कोई बुलेट ट्रेन या वंदे भारत में सफर करने की इच्छा रखता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मालगाड़ी के इंजन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन खींची जा रही है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार सुबह नई दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हुई। वंदे भारत अचानक से इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन के पास रुक गई, जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। बाद में पता चला कि इंजन में तकनीकी खराबी आने की वजह से वंदे भारत बीच रास्ते में रुक गई।
यह भी पढ़ें : VIDEO: वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को मिला बदबूदार और गंदा खाना, शिकायत की तो IRCTC ने दिया यह जवाब
तकनीकी स्टाफ ने नहीं खोज पाई समस्या
स्थानीय स्टेशन मास्टर ने रेलवे के तकनीकी अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस पर तकनीकी स्टाफ के लोग मौके पर पहुंचे और वंदे भारत के इंजन को स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। टीम को जांच में समस्याओं का पता नहीं चला। इस दौरान वंदे भारत से यात्री नीचे उतर आए। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस में कई वीआईपी लोग और राजनेता भी मौजूद थे।
मालगाड़ी के इंजन ने खींची वंदे भारत
जब तकनीकी फाल्ट दूर नहीं हो पाई तो वंदे भारत एक्सप्रेस से इंजन को हटा दिया गया और फिर मालगाड़ी का इंजन जोड़ दिया गया। इसके बाद मालगाड़ी के इंजन ने खींचकर वंदे भारत को भरथना रेलवे स्टेशन पहुंचाया। वंदे भारत के अचानक रुकने की वजह से दिल्ली-हावड़ा रेल रूट्स पर आने और जाने वाली ट्रेनों को पहले ही रोक दिया या फिर ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : वंदे भारत एक्सप्रेस में पथराव करने वाले 7 नाबालिग गिरफ्तार, आरोपियों ने बताया क्यों चलाए ट्रेन पर पत्थर
बुरे वक्त में मालगाड़ी ने वंदे भारत का दिया साथ
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगे मालगाड़ी के इंजन को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मालगाड़ी ने बुरे वक्त में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का बेड़ा पार किया। वंदे भारत के भरथना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
संबंधित खबरें
करवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
11 mins agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
24 mins ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
1 hr agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
14 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
16 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
17 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
18 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines