Uttarkashi Tunnel Rescue : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग से एक गुड न्यूज सामने आई है। टनल में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए एक बार रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। मजदूरों तक पहुंचने के लिए सुरंग बनानी ऑगर मशीन अचानक से खराब हो गई, जिससे सबकी चिंताएं बढ़ गई थीं। इसके बाद हैदराबाद से आई प्लाज्मा मशीन से कटाई का कार्य शुरू हो गया है। अब मजदूरों तक पहुंचने में काफी कम फासला बचा हुआ है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही श्रमिकों को सुरक्षित सुरंग से बाहर निकाल लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हैदराबाद से उत्तरकाशी टनल पहुंचा प्लाज्मा कटर, अब इस तरीके से निकाले जाएंगे मलबे में फंसे ऑगर मशीन के ब्लेड
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हैदराबाद से जो प्लाज्मा मशीन लाई गई है, उसने रेस्क्यू अभियान का कार्य शुरू कर दिया गया है। कटाई तेजी से चल रही है. अब कुल 14 मीटर की दूरी शेष बची हुई है जो अगले कुछ घंटों में पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद मैन्युअल ड्रिलिंग का कार्य शुरू होगा।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
सेना करेगी मैन्युअल ड्रिलिंग
उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारतीय सेना मैन्युअल ड्रिलिंग शुरू करेगी। वहीं, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी टनकपुर निवासी श्रमिक पुष्कर सिंह ऐरी के परिवार से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। आपको बता दें कि ऐरी सिल्कयारा टनल में फंसे 41 मजदूरों में से एक हैं।
जानें क्या आईं समस्याएं
सिलक्यारा टनल के अंदर फंसे 41 मजदूरों तक पहुंचने के लिए अमेरिका से आई ऑगर मशीन से सुरंग बनाया जा रहा था, लेकिन अचानक से मशीन के ब्लेड मलबे में फंस गए। इससे बचाव कार्य में लगी टीमों के सामने बड़ी समस्याएं उत्पन्न हो गई थीं। इसके बाद हैदराबाद से आनन-फानन में प्लाज्मा मशीन मंगवाई गई, जिससे कटाई का कार्य शुरू हो गया है।
संबंधित खबरें
यूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
14 hrs agoउत्तराखंड में 2 अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी
17 hrs agoमेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा
17 hrs agoCM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
22 hrs agoउत्तराखंड की मंत्री ने पति पर दर्ज कराया केस, हत्या की साजिश का लगाया आरोप
23 hrs agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
1 day agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
1 day agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
1 day agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
1 day agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines