कातिल गर्लफ्रेंड...जिसे पति मान चुकी थी, उसी का भाई से गला कटवा दिया, जानिए क्यों हुआ प्रेम कहानी का खूनी अंत
Edited By Khushbu Goyal

Boy Friend Murder
Edited By Khushbu Goyal

Boy Friend Murder
जिसे पति मान चुकी थी, जिसके नाम का टैटू तक गुदवा लिया था, उसने बेवफाई की तो बर्दाश्त नहीं हुई और लड़की ने प्रेमी का जो हाल किया, देखकर पुलिस वाले भी चौंक गए। लड़की ने प्रेमी को किसी और से नाता जोड़ने की सजा मौत दी। उसने भाई के साथ मिलकर उसका गला कटवा दिया। होटल के कमरे में पुलिस वाले के बेटे की लाश मिली। पुलिस ने आरोपी लड़की और उसके भाई को गिरफ्तार कर दिया है।
यह भी पढ़ें: रंगीन मिजाज बहू…पैसे लेकर ससुर से संबंध बनाती थी, विदेश जाने को पैसे न दिए तो काट दिया प्राइवेट पार्ट
मामला उत्तराखंड के मसूरी का है। भट्टा गांव स्थित होमस्टे में एक कमरे में 10 सितंबर की शाम कपिल चौधरी पुत्र सत्य सिंह निवासी आदर्शनगर रुड़की की लाश मिली थी। मृतक के पिता मेरठ में दारोगा हैं। DIG दलीप सिंह कुंवर ने मामले का खुलासा किया। आरोपियों का नाम कुदरत निवासी अबुलफजल एन्क्लेव सनम विहार शाहीनबाग दिल्ली और उसके भाई अबदुल्ला के रूप में हुई। दोनों ने अपना गुनाह कबूल लिया है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस को मर्डर की कहानी सुनाते हुए कुदरत ने बताया कि वह 2 साल पहले दिल्ली में रहती थी, जहां उसकी पहचान कपिल से हुई थी। बातों-मुलाकातों का सिलसिला प्यार में बदल गया। वह कपिल को अपना पति मान चुकी थी। उसके नाम का परमानेंट टैटू भी गुदवा लिया था। घर में कपिल को सलमान बताकर शादी की बात की तो वे राजी हो गए, लेकिन कपिल ने धर्म अलग होने की बात कहकर शादी से पीछे हट गया। धोखा मिलने पर उसे ठिकाने लगा दिया।
यह भी पढ़ें: IAS के प्यार और धोखे की कहानी; IPS से शादी, दिल्ली की युवती से संबंध, अबॉर्शन, डेढ़ करोड़ की डिमांड
कुदरत ने बताया कि वह हर हाल में कपिल से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके इनकार करने की बात उसने अपने भाई अब्दुल्ला को बताई। कई बार कहने के बाद भी कपिल नहीं माना तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करने की साजिश रची। इस बीच पता चला कि कपिल की शादी की तैयारी चल रही है। परिवार वाले उसके लिए लड़की देख रहे हैं तो यह बर्दाश्त नहीं हुआ। बार-बार धोखा होने की बात चुभ रही थी, जो बिल्कुल भी सहन नहीं हो रह थी।
कुदरत ने बताया कि उसने कपिल को जुदा होने से पहले हरिद्वार घूमाने के लिए कहा, जिसके लिए वह राजी हो गया। भाई अब्दुल्ला भी साथ था। 8 सितंबर की सुबह तीनों कपिल की गाड़ी में हरिद्वार के लिए निकले। वे 8 की रात को मसूरी में होमस्टे में रुके। यहां उसने कपिल से फिर शादी की बात की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद जब वह सो गया तो छुरे से उसका गला रेत दिया। इसके बाद कपिल की लाश बेड में छिपाकर कपिल की कार लेकर दिल्ली आ गए।
यह भी पढ़ें: वह मुझे गंदे तरीके से छू रहा था, हाथ फेर रहा था…फ्लाइट में छेड़छाड़ की शिकार महिला ने सुनाई आपबीती
वहीं पुलिस के अनुसार, हत्या का राज तब खुला, जब काम वाली कमरे की सफाई करने आई। उसने सफाई करते समय खून के धब्बे देखे। पहले उसने इग्नोर किया, लेकिन जब कई जगह धब्बे देखे तो स्टाफ को बताया, जिन्होंने अनहोनी की आशंका से पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर कमरे की तलाशी ली गई तो बेड के बॉक्स से कपिल की लाश बरामद हुई। छानबीन करने पर कपिल के परिजनों का सुराग लगा, जिन्होंने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हरिद्वार गया था।
यहां से शक की सुई कपिल की गर्लफ्रेंड कुदरत की तरफ घूमी और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती करने पर उसने गुनाह कबूल लिया। मर्डर में भाई की भूमिका के बारे में बताया तो उसे भी दबोच लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: