रंगीन मिजाज बहू...पैसे लेकर ससुर से संबंध बनाती थी, विदेश जाने को पैसे न दिए तो काट दिया प्राइवेट पार्ट

Love, Fraud

एक बहू इतनी रंगीन मिजाज थी कि वह अपने ससुर की भी दीवानी हो गई थी। वह पैसे लेकर उससे संबंध बनाती थी। इस बीच उसके दिल में विदेश जाने की इच्छा जागी तो उसने ससुर से पैसे मांगे। ससुर भी उसे जाने नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साई बहू ने ससुर के साथ ऐसा कांड कर दिया कि उसकी जान चली गई। बहू ने ससुर का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। पढ़ें ससुर-बहू के इस शर्मनाक रिश्ते की कहानी…

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में कबूला गुनाह

आरोपी बहू गुजरात के खेड़ा जिला निवासी मनीषा है। मृतक का नाम 75 वर्षीय जगदीश शर्मा है, जिनकी लाश एक इलाके में बहू के साथ रातें रंगीन करने के लिए किराये पर लिए गए कमरे में मिली। पुलिस ने आरोपी मनीषा को मृतक के बेटे विजय शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। शिकायत पर कार्रवाई करके मनीषा को गिरफ्तार करके पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन

नग्न हालत में बुजुर्ग का शव मिला

पुलिस को दी शिकायत में विजय शर्मा ने बताया कि उसके पिता जगदीश कुछ दिन से नजर नहीं आ रहे थे। वह फोन भी नहीं उठा रहे थे। उन्होंने तलाश की तो कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। अनहोनी की आशंका से उसने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें उनके ठिकानों के बारे में भी बताया। इसी दौरान तलाश करते समय पिता का शव नग्न हालत में उनके खुद के कमरे से बरामद हो गया। उनका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। सिर पर भी चोट के निशान थे।

विज्ञापन

दोस्त संग जाना चाहती थी विदेश

वहीं पुलिस पूछताछ में मनीषा ने बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक शख्स से हुई थी। वह उसे विदेश ले जाना चाहता था। इसके लिए करीब 2 लाख रुपए की जरूरत पड़ी। मनीषा ने कहा कि उसने ससुर से 2 लाख रुपए मांगे थे, लेकिन वह मना करने लगा। वह विदेश जाने की बात से भी नाराज थे। पैसे मांगने के बाद वह संबंध बनाते समय ताने मारते, गाली गलौज और मारपीट करने लगे। इसलिए उनका झगड़ा हुआ और उसने गुस्से में ससुर की हत्या कर दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ