---विज्ञापन---

देश angle-right

वह मुझे गंदे तरीके से छू रहा था, हाथ फेर रहा था…फ्लाइट में छेड़छाड़ की शिकार महिला ने सुनाई आपबीती

मुंबई-गुवाहाटी इंडिगो फ्लाइट में छेड़छाड़ का शिकार हुई महिला अपनी आपबीती सुनाते-सुनाते रो पड़ी। उसके साथ क्या हुआ और उसने कैसा महसूस किया, इस बारे में जब उसने महिला पुलिस कर्मियों को बताया कि वे भड़क गईं। घटना के बारे में जानकर कोई भी लड़की सिहर उठेगी, क्योंकि किसी के भी साथ ऐसा हो सकता […]

---विज्ञापन---

मुंबई-गुवाहाटी इंडिगो फ्लाइट में छेड़छाड़ का शिकार हुई महिला अपनी आपबीती सुनाते-सुनाते रो पड़ी। उसके साथ क्या हुआ और उसने कैसा महसूस किया, इस बारे में जब उसने महिला पुलिस कर्मियों को बताया कि वे भड़क गईं। घटना के बारे में जानकर कोई भी लड़की सिहर उठेगी, क्योंकि किसी के भी साथ ऐसा हो सकता है।

इंडिगो की फ्लाइट में छेड़छाड़

GOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो की फ्लाई 6ई-5319 में महिला यात्री के साथ उसके सहयात्री ने छेड़छाड़ की। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करके उसे गुवाहाटी पुलिस को सौंप दिया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि रात को फ्लाइट में केबिन की रोशनी कम होते ही आरोपी ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। रोकने पर भी वह नहीं माना।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Zomato Delivery Boy और महिला ग्राहक का मैसेज वायरल, पूछा- ‘ये’ चाहिए क्या?

महिला ने ऐसे बयां की घटना

महिला ने पुलिस को बताया कि वह मुझे गंदे तरीके से छू रहा था। मेरी कमर पर हाथ फेर रहा था। जब मैंने उसकी तरफ घूर कर देखा तो वह मुस्कुराने लगा। उसे देखकर ही उसकी गंदी नियत का अहसास हो रहा था। मैं चिल्लाना चाहती थी, लेकिन बैड फिलिंग मुझे स्टेस दे रही थी। घूर कर देखने से भी उसकी हरकतें नहीं रुकी।

---विज्ञापन---

आरोपी उसके ऊपर झुका हुआ था

महिला ने बताया कि जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने विरोध किया। यह सब काफी दर्दनाक था। वह काफी डर गई थी, अंदर से हिल गई थी। नींद आ रही थी तो उसने आर्मरेस्ट नीचे कर लिया था। गंदा फील हुआ तो आंख खोलकर देखा कि आर्मरेस्ट ऊपर है और आरोपी उसके ऊपर झुका हुआ है। यह देखकर वह सहम गई।

यह भी पढ़ें: आर्मी ऑफिसर ने प्रेमिका को दी खौफनाक मौत, डांस बार से शुरू हुई थी ‘प्रेम’ की खौफनाक ‘कहानी’

---विज्ञापन---

आरोपी की हरकतें लगातार जारी रहीं

महिला ने बताया कि उसने आरोपी को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए सोने का नाटक किया। आंख बंद करते ही आरोपी फिर से छूने लगा। उसने फिर से उसकी कमर में हाथ डालने की कोशिश की। यह देखकर उसने तुरंत लाइट ऑन की। क्रू मेंबर को बुलाया और आरोपी की हरकतों के बारे में बताकर उसे अरेस्ट कराया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा

मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बारे में जानकर लो भड़क गए। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कुछ लोगों ने आरोपी को पब्लिक को सौंपने की बात कही। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हवाई जहाज में महिलाओं और पुरुषों के बैठने की जगह अलग-अलग होनी चाहिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हैदराबाद में रेस्टोरेंट में पीट-पीटकर युवक की हत्या, बिरयानी और रायते पर विवाद, जानिए क्या हुआ था

3 महीने में छेड़छाड़ की 5वीं घटना

7 सितंबर को मस्कट-ढाका विस्तारा फ्लाइट में महिला फ्लाइट अटेंडेंट से छेड़छाड़ हुई थी। मुंबई में एयरपोर्ट पर उतरने से पहले एक यात्री ने एयर होस्टेस को जबरदस्ती गले लगाया। इसके बाद उसे चूमने का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

---विज्ञापन---

18 अगस्त को माले-बैंगलुरु फ्लाइट में मालदीव के 51 वर्षीय यात्री ने एयर होस्टेस को छेड़ा था। उसने एयर होस्टेस को गलत तरीके से टच किया। यात्री ने उससे कहा कि मैं तुम्हारे जैसी लड़की की तलाश में ही थी। सर्विस देने के लिए तुम क्या फीस लोगी? पुलिस ने आरोपी को पुलिस केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दबोच लिया था।

16 अगस्त को स्पाइसजेट दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में एक यात्री ने फ्लाइट अटेंडेंट का वीडियो बनाया। उसने एक अन्य महिला की भी आपत्तिजनक तस्वीरें खींची। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामला सामने आने के बाद पुलिस और डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को नोटिस जारी किया था।

---विज्ञापन---

26 जुलाई को 24 साल की महिला डॉक्टर दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में थी। इस दौरान एक प्रोफेसर ने उससे छेड़छाड़ की थी, जो उसकी बगल वाली सीट पर बैठा था। उसने महिला को गलत तरीके से छुआ था।

First published on: Sep 12, 2023 08:44 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola