देहरादून: केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में हेलिकॉप्टर के दो पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ से दो किलोमीटर दूर गरुड़ चट्टी में हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
अभी पढ़ें – Odisha: कर्ज नहीं चुकाने पर युवक को स्कूटर के पीछे रस्सी से बांधा, दो KM तक दौड़ाते रहे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि केदरनाथ धाम के पास हुए हेलिकॉप्टर दुर्घटना में पायलट समेत कई तीर्थयात्रियों के निधन का समाचार बहुत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर दुर्घटना से दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
डीजीसीए के मुताबिक, आर्यन एविएशन बेल-407 हेलीकॉप्टर वीटी-आरपीएन पांच यात्रियों के साथ केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के लिए रवाना हुआ था।
मलबे से उठ रही थीं लपटें
हेलिकॉप्टर कैश होने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ पर हेलिकॉप्टर का मलबा पड़ा है। दुर्घटना के शिकार हेलिकॉप्टर के एक हिस्से से बारिश के बीच आग की लपटें उठ रही हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1582262625114546177
सूत्रों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में तीर्थयात्रियों समेत सात लोग सवार थे। हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी से उड़ान भरी थी और केदारनाथ की ओर जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर किसी पहाड़ से टकरा गया और दुर्घटना का शिकार हो गया।
मौसम खराब होने से हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर!
हेलिकॉप्टर के क्रैश होने के पीछे का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तीर्थयात्रियों को लेकर केदरनाथ मंदिर के लिए उड़ान भरने वाला हेलिकॉप्टर खराब मौसम के चलते हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है।
https://twitter.com/JM_Scindia/status/1582261985676169217
हेलिकॉप्टर के हादसे की सूचना के बाद सेंट्रल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा कि केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम नुकसान की भयावहता का पता लगाने के लिए राज्य सरकार के संपर्क में हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
21-22 अक्टूबर को केदारनाथ-बद्रीनाथ आएंगे पीएम मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली से पहले 21-22 अक्टूबर को केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों के दर्शन करेंगे। केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पीएम मोदी उसी दिन बद्रीनाथ जाएंगे। रात भर रुकने के बाद अगले दिन 22 अक्टूबर को पीएम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी केदारनाथ में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वह बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत शुरू की गई परियोजनाओं की भी समीक्षा करेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
8 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
17 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
18 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines