हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हरिद्वार में वॉकिंग कर रही महिला को मनचलों ने घेरा, सामूहिक दुष्कर्म के बाद झाड़ियों में फेंक कर भागे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

Uttarakhand News: उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार (Haridwar) जिले में रुड़की के पास बहादराबाद ग्रामीण इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में झाड़ियों में फेंक दिया गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बाइक सवार तीन बदमाशों ने की वारदात

हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार ने बताया कि महिला शुक्रवार की शाम बहादराबाद बाइपास के पास टहल रही थी। तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उसे घेर लिया और पास की झाड़ियों में खींच कर ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की हालत गंभीर हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने फिर महिला को वहीं झाड़ियों में फेंक दिया।

माता-पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक महिला के माता-पिता की शिकायत पर बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने बहादराबाद थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन

रुड़की के रहने वाले हैं तीनों आरोपी!

जानकारी के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया था। प्रथम दृष्टया जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि तीनों युवक रुड़की के रहने वाले हैं। मार्बल स्टोन पॉलिशिंग हेल्पर के रूप में काम करते हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

पहले भी हुई थी दिल दहला देने वाली घटना

बता दें कि कुछ समय पहले ही ऋषिकेश के वनंतारा रिजॉर्ट में काम करने वाली युवती अंकिता भंडारी के साथ भी दिल दहला देने वाली वारदात हुई थी। आरोपियों ने उसे एक नहर में धक्का देकर मार डाला था। इसके बाद पुलिस ने मामले में रिजॉर्ट के मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola