Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami in Mathura: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को दो दिवसीय भ्रमण पर मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोवर्धन धाम में दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गुरु कृपा गार्डन में बीजेपी कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, विधायक पूरण प्रकाश, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व चेयरमैन खेमचंद्र शर्मा और महादेव शर्मा ने उनका गिरिराज प्रभु की छवि भेंट कर स्वागत किया।
‘विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा भारत’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई कार्य संस्कृति और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 23 वर्ष पूरे हो गए है। उत्तराखंड विकास की नई पटकथा लिख रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री दानघाटी मंदिर पहुंचे और गिरिराज महाराज के दर्शन के बाद उनकी परिक्रमा भी लगाई। यहां से वे ब्रज वसुंधरा पहुंचे और कॉटेज में रात्रि प्रवास किया।
खुद के सम्मान को बताया देवभूमि की सवा करोड़ जनता का सम्मान
पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में शुक्रवार को गुरु कृपा अतिथि गृह गोवर्धन मथुरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ब्रज भूमि और ब्रज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें जो सम्मान मिला है, यह सिर्फ उनका सम्मान नहीं है, बल्कि ब्रज की भूमि पर यह सम्मान देवभूमि की सवा करोड़ जनता का सम्मान है।
यह भी पढ़ें: राम-राम की गूंज, रामलला का इंतजार, अयोध्या में हो रहा त्रेतायुगीन वैभव का अहसास
‘भक्ति आंदोलन की विभिन्न धाराओं का संगम स्थल रहा है मथुरा’
मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी और ब्रज के सभी संतों को नमन करते हुए कहा कि मथुरा ‘भक्ति आंदोलन’ की विभिन्न धाराओं का संगम स्थल रहा है। आज इस भक्ति यज्ञ को भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद से पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। यही नहीं, प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार में देश पहली बार गुलामी की मानसिकता से बाहर आया है।
‘अयोध्या में बन रहा भगवान राम भव्य और दिव्य मंदिर’
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज भगवान राम का भव्य और दिव्य मंदिर बन रहा है, जिसके साक्षी हम सभी 22 जनवरी को बनेंगे। इस दिशा में प्रधानमंत्री शनिवार को अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और भव्य रेलवे स्टेशन के साथ ही अन्य कई योजनाओं का लोकार्पण करने वाले हैं। ‘रामलला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनायेंगे’ की कामना पूर्ण हो रही है।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: तीन शहरों से अयोध्या के लिए मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट, Air India का बड़ा ऐलान
‘विकास की नई गाथा लिख रहा उत्तर प्रदेश’
धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाले न तो राम मंदिर बना पाते, न धारा 370 हटा पाते और न ही तीन तलाक हटा पाते। यह प्रधानमंत्री मोदी की ही क्षमता है, जो बिना झुके, थके व डिगे अपने कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ते ही रहे।
‘उत्तराखंड में धर्मांतरण को रोकने के लिए बनाया कानून’
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से ही वे भी बिना थके, बिना डिगे उत्तराखण्ड की जनता की सेवा कर रहे हैं। उत्तराखंड में विगत ढाई वर्षों में अनेक ऐसे महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय हमने लिए हैं, जो विगत 23 वर्षों में संभव नहीं हो पाये थे। हमने एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया।
यह भी पढ़ें: राममय हुआ Ayodhya Airport, नई तस्वीरें आईं सामने, PM मोदी कल करेंगे देशवासियों को समर्पित
‘पहली बार उत्तराखंड में लैंड जिहाद के खिलाफ की गई कार्रवाई’
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की गई, वहीं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से हम पीछे नहीं हटे। इसके साथ ही हमने प्रदेश की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था भी प्रारंभ की। यही नहीं, अब हम देवभूमि में समान नागरिक आचार संहिता को भी लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। उत्तराखण्ड देवभूमि है, इस देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे इस दिशा में कदम उठाये गये हैं।
‘पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है भारत’
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। देश में 2014 से 2019 का समय आवश्यकताओं को पूरा करने का था, जबकि 2019 से 2024 का समय आकांक्षाओं की पूर्ति करने का कालखंड है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2024 से 2029 का समय भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। अपने इंग्लैंड व अन्य देशों के भ्रमण के दौरान उन्होंने देश के मान व सम्मान को स्वयं भी महसूस किया है।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir inauguration: कैसा होगा अयोध्या का Invitation Card? पहली झलक आई सामने
‘पूरी दुनिया में बज रहा भारत का डंका’
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की ख्याति का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। हमारा भी यह कर्तव्य बनता है कि भारत की इस विकास यात्रा में हम भी सहभागी बनें। आज ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत गरीबों को निःशुल्क राशन, ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के अंतर्गत गरीबों को पक्के मकान, ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत गरीबों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज का लाभ और लाखों किसानों को ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ के माध्यम से सम्मान राशि सीधे बैंक खातों में मिल रही है। यही नहीं, ऐसी कई अन्य योजनाएं हैं, जिनका लाभ आम आदमी को मिल रहा है।
‘संस्कृति का हो रहा संरक्षण और संवर्धन’
धामी ने कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर और उज्जैन में महाकाललोक के भव्य कॉरिडोर कानिर्माण के साथ केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का सौंदर्यीकरण होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आज हमारे मंदिरों का ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का भी संरक्षण और संवर्धन हो रहा है।
‘देश और दुनिया में बढ़ी उत्तराखंड की पहचान’
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप भव्यता के साथ श्री केदारनाथ मंदिर क्षेत्र का भव्य पुनर्निर्माण, श्री बद्रीनाथ का मास्टर प्लान के तहत निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री के हाल ही में 18 हजार फिट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश, पार्वती कुण्ड की यात्रा से भी उत्तराखंड की पहचान देश और दुनिया में बढ़ी है। इस वर्ष उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में 56 लाख यात्री शामिल रहे। यह राज्य के धार्मिक पर्यटन के लिये निश्चित रूप से शुभ संकेत हैं।
संबंधित खबरें
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
3 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
4 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
9 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
11 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
11 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines