Ram Mandir Inauguration: तीन शहरों से अयोध्या के लिए मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट, Air India का बड़ा ऐलान

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या के लिए अब तीन शहरों से डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी। एयर इंडिया ने शुक्रवार को इसे लेकर बड़ा ऐलान किया है।

air india flights to ayodhya

Air India तीन शहरों से अयोध्या के लिए शुरू करेगा डायरेक्ट फ्लाइट

Ram Mandir Inauguration: एयर इंडिया ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। एयरलाइन ने कहा कि वह अयोध्या के लिए तीन शहरों से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करेगी। फ्लाइट कब से शुरू होगी और क्या टाइमिंग रहेगी, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं…

दिल्ली के बाद इन दो शहरों से मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट

एयर इंडिया दिल्ली के बाद अब बेंगलुरु और कोलकाता से अयोध्या के लिए डायरेक्टर फ्लाइट शुरू करेगी। इसकी शुरुआत 17 जनवरी से होगी।

पहली फ्लाइट किस शहर से चलेगी?

एयरलाइन ने अपने एक बयान में कहा कि दिल्ली से अयोध्या के लिए उद्घाटन फ्लाइट 30 दिसंबर को उड़ान भरेगी। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम का उद्घाटन करेंगे।

बेंगलुरु से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट कब चलेगी?

बेंगलुरु से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट 17 जनवरी को सुबह 08 बजकर 05 मिनट पर रवाना होगी और 10 बजकर 35 मिनट पर एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद अयोध्या से यह फ्लाइट वापस बेंगलुरु के लिए दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी और शाम छह बजकर 10 मिनट पर बेंगलुरु पहुंचेगी।

टिकट को कैसे बुक करें?

सभी फ्लाइट्स के टिकट को airindiaexpress.com पर जाकर बुक किया जा सकता है। यह एयर इंडिया की अवार्ड विनर वेबसाइट और ऐप है।

कोलकाता से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट की टाइमिंग क्या है?

अयोध्या से कोलकाता के लिए पहली फ्लाइट सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर रवाना होगी और दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर कोलकाता पहुंचेगी। वहीं, कोलकाता से यह फ्लाइट दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी और तीन बजकर 10 मिनट अयोध्या पहुंचेगी।

22 जनवरी को होगा राम मंदिर का उद्घाटन

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन अगले साल 22 जनवरी को होगा। इस मंदिर को लेकर देश ही नहीं, विदेशों में रहने वाले भारतीयों में खासा उत्साह है। राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में साधु-संतों और कार सेवकों के परिजनों समेत कई लोगों को आमंत्रित किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ