'मेरी भी सुनो, वो मेरा पास्ट था...', आगरा में सुसाइड करने वाले TCS मैनेजर की पत्नी ने दी सफाई

TCS Manager Wife Nikita Sharma Statement: आगरा में टीसीएस मैनेजर सुसाइड मामले में मृतक की पत्नी ने बड़ा बयान दिया है। निकिता शर्मा ने कहा कि वे पहले भी दो-तीन बार खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुके थे।

TCS Manager Wife Nikita Sharma Statement

TCS Manager Wife Nikita Sharma Statement

Agra TCS Manager Suicide: यूपी के आगरा में टीसीएस मैनेजर सुसाइड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में मृतक मानव शर्मा की पत्नी निकिता शर्मा का बयान सामने आया है। निकिता का कहना है कि मानव ने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं वो मेरा पास्ट था। वो शादी के पहले की बात है। शादी के बाद ऐसा कुछ नहीं था। आप लोग मेरी भी सुनो। अपनी सफाई में निकिता शर्मा ने सीएम योगी और महिला आयोग की अध्यक्ष ने न्याय की गुहार लगाई है।

सुने ऑडियो

निकिता ने कहा कि मानव पहले भी अपने आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुका था। एक बार तो मैंने खुद फंदा काटकर उसे फांसी लगाने से रोका था। इस बार मैं मौके पर नहीं थी। मायके में थी। निकिता ने आगे कहा कि मानव शराब पीकर मुझे मारते थे। मैंने भी सब कुछ सहन किया है। ये बात गलत है कि लड़के की नहीं सुनी जाती। आप मेरी भी सुनो। मैं क्या बोलना चाहती हूं। मानव मेरे साथ मारपीट करता था, मैंने यह बात माता-पिता को भी बताई थी। वो कहते थे यह पति-पत्नी का मैटर है, आप लोग आपस में सुलझाए।

मुझे धक्के मारकर निकाल दिया

टीसीएस मैनेजर की पत्नी ने कहा कि जिस दिन उनकी डेथ हुई, उसी दिन मैंने उनकी बहन को बोला था, वो फांसी लगा रहा है। आप लोग कुछ करो, तो उसकी बहन ने कहा कि आप सो जाओ, कुछ नहीं होगा। उसके घरवालों ने मेरे साथ बदतमीजी की और मुझे धक्के मारकर निकाल दिया। निकिता ने कहा कि वो मुझे घर पर छोड़कर गए थे। मैंने उनका वीडियो देखा है। उन्होंने कई बार अपना हाथ काटने की कोशिश की। फिर मैं उनको आगरा लेकर आई थी। वो मुझे खुशी-खुशी घर छोड़कर गए थे। उसी रात उन्होंने फांसी लगा ली।

बता दें कि मानव शर्मा का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें वे रोते हुए मम्मी-पापा को साॅरी बोल रहे हैं। वे भावुक होते हुए कहते हैं, मैं तो चला जाऊंगा, मर्दों का सोचो। बेचारे बहुत अकेले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ