UP के 38 जिलों में होगी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का भी अलर्ट; IMD का ताजा अपडेट

यूपी के 38 से ज्यादा जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इस दौरान आंधी का अलर्ट भी जारी किया है। आज भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। जानिए आज किन जिलों में बारिश हो सकती है।

UP weather today

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 38 से अधिक जिलों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं और धूल भरी आंधी की संभावना जताई गई है। आने वाले 3 दिनों तक राज्य में बादल छाए रहेंगे। जानिए किन जिलों में आज बारिश हो सकती है?

विज्ञापन

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, कत्रौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोवा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाके शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

किन जिलों में होगी बारिश?

13 अप्रैल (रविवार) को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मथुरा, ललितपुर, महोबा, जालौन, आगरा, झांसी, हमीरपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर, चित्रकूट, रायबरेली, अंबेडकर नगर, बलरामपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, महाराजगंज, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र में बारिश हो सकती है। बारिश का ये मौसम आने वाले 2 से 3 दिनों तक बना रहेगा।

मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, जिन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात देखने को मिल सकता है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उत्राद, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर का नाम शामिल है। इसके अलावा, धूल भरी आंधी और झोंकेदार हवाएं (गति 40-60 किमी/घंटा) चलने की भी संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ