---विज्ञापन---

फोन कर सोसाइटी के गेट पर बुलाया, ईंट, लाठी-डंडे से कर दिया हमला, गाजियाबाद का वीडियो वायरल

गाजियाबाद की एक सोसाइटी में युवक को बुलाकर दबंगों द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में लाठी-डंडे और ईंट से हमला करते आरोपी कैद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

गाजियाबाद में दबंगों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को सोसाइटी गेट पर बुलाकर जमकर पिटाई की जा रही है। घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कुछ दबंग सोसाइटी के गेट पर पहुंचे और फोन कर पीड़ित युवक को वहां आने के लिए कहा। जब वह शख्स पहुंचा तो दबंगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक को पहले फोन करके बुलाया गया और फिर उस पर जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ईंट लेकर दूसरे पर हमला कर रहा है।

---विज्ञापन---

बीच-बचाव करने वाले को भी दे डाली धमकी

जब वहां मौजूद एक अन्य शख्स ने उसे रोकने की कोशिश की, तो दबंग युवक ने उसे भी धमकी देकर वहां से चले जाने को कह दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी लाठी, डंडे और ईंट से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। पीड़ित के सिर पर वजनदार वस्तु से वार किया गया।

एक दूसरे को पहले से जानते थे पीड़ित-आरोपी

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित और हमलावर पहले से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच पुराना विवाद था। इनमें से एक ने दूसरे को फोन कर सोसाइटी के गेट पर बुलाया और जैसे ही वह पहुंचा, मारपीट शुरू हो गई। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।

---विज्ञापन---

नोएडा का वीडियो वायरल

नोएडा के पारस सीजन सोसाइटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाओं के बीच मारपीट दिखाई दे रही है। नोएडा के सेक्टर-168 स्थित पारस सीजन सोसाइटी परिसर का यह वीडियो बताया जा रहा है। दो महिलाओं के बीच मारपीटहो रही है जबकि अन्य महिलाएं बीच-बचाव कर रही हैं। बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप चैट से विवाद शुरू हुआ था, जो इस तरह मारपीट तक पहुंच गया।

First published on: Apr 12, 2025 10:38 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola