नोएडा की सोसायटी में पानी में निकल रहे कीड़े, 3 हजार लोगों ने बिल्डर को घेरा

Uttar Pradesh Noida News: नोएडा की एक सोसायटी का बहुत बुरा हाल है। सोसायटी में सप्लाई के पानी में कीड़े निकल रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पानी में बदबू आ रही है। बिल्डर से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। निवासियों ने नोएडा अथॉरिटी से मामले की शिकायत की है।

Antriksh Golf View Society

Antriksh Golf View Society

Uttar Pradesh Noida News: नोएडा में सेक्टर-78 अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-टू सोसायटी में एसटीपी और डब्ल्यूटीपी भी पिछले कुछ सप्ताह से ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही सोसाइटी के लोगों को पानी संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बिल्डर को कई बार मौखिक और लिखित में शिकायत करने करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो पा रही है। वहीं अथॉरिटी अधिकारियों को भी उक्त समस्याओं से अवगत कराया गया है।

विज्ञापन

फ्लैटों की कीमत 2 करोड़ रुपये तक

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 18 मंजिल ऊंची सोसायटी में एक हजार से अधिक फ्लैट है। इन फ्लैटों में करीब 3 हजार लोग रहते हैं। इनकी कीमत भी 80 लाख रुपये से लेकर दो करोड़ रुपये तक है।  सोसायटी निवासी रंजन सामंतराय ने बताया कि जल के लिए दो अस्थाई कनेक्शन ले रखे हैं। दोनों ही कनेक्शन का अभी तक 45 लाख रुपये जमा नहीं हुआ है। सोसायटी द्वारा वर्ष 2023 में अंतिम बार बिल जमा किया है, जबकि सोसाइटी के लोगों ने हर महीने पानी का बिल लिया जा रहा है। सोसायटी में पानी की मांग के अनुसार आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।

पानी में आ रही बदबू

विज्ञापन

सोसायटी में रहने वाले योगेंद्र गौड़ ने बताया कि सोसायटी में लोगों को बदबूदार पानी मिल रही है। पानी में कीड़े आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य खराब होने का खतरा बना रहा है। एसटीपी ठीक से काम नहीं कर रहा है। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

अथॉरिटी से की शिकायत

विज्ञापन

सोसायटी के ही राकेश मिश्रा ने बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। लोगों को रोजाना तमाम समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। सोसायटी की रखरखाव का कार्य भी उचित तरह से नहीं हो रहा है। उन्होंने अथॉरिटी से शिकायत की है।

सोसायटी प्रबंधन में नंबर किया बंद 

विज्ञापन

वहीं सोसायटी के प्रबंधन को कई बार अपार्टमेंट की समस्या को लेकर वार्ता करने का प्रयास किया। परंतु प्रबंधन ने मोबाइल नंबर बंद कर लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ