यूपी के 20 जिलों में बदलेगा मौसम, 21 मार्च तक के लिए IMD ने दिया अपडेट

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले 5 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश से मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। इस दौरान तेज हवाएं चलती रहेंगी।

UP Weather
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। कई जिलों में बारिश और बादलों की आवाजाही लगी हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में तेज हवाएं चलती रहेंगी। मौसम विभाग ने 18 से 21 मार्च का मौसम अपडेट दिया है, जिसमें 21 मार्च के बाद मौसम में बदलाव की चेतावनी दी गई है। इस महीने के अंतिम 10 दिनों में राज्य में बारिश का सिलसिला एक बार फिर से देखने को मिल सकता है। यहां पढ़िए आज आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक,18 मार्च को यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें 19 मार्च को मौसम साफ रहेगा और कहीं-कहीं पर बारिश होने की भी संभावना है। साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Advertisment


इसके अलावा, 20 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा, जिसमें कई जिलों में बारिश होने की भी संभावना है। 21 मार्च से प्रदेश में मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। प्रदेश के कई जिलों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

क्या आज के दौर में औरंगजेब पर चर्चा की जरूरत है?

विज्ञापन

विज्ञापन

किन जिलों में अलर्ट जारी?

मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में आज मौसम बदला हुआ देखने को मिलेगा उनमें कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सीनभव, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, एस के नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर और उसके आसपास के इलाके शामिल हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ