---विज्ञापन---

UP में तेज बारिश… गरजेंगे बादल, 7 जिलों में गिरेंगे ‘ओले’, पढ़ें IMD अपडेट

यूपी के मौसम में तेजी से बदलाव आया है, यहां कई जिलों का तापमान 35 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि, एक बार फिर से मौसम बदलने को तैयार है। मौसम विभाग ने राज्य में आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

---विज्ञापन---

UP Weather Update: होली के बाद देशभर के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। 14 मार्च को दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन शाम के वक्त मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया। रात में कई जगह पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश में 15, 16 और 17 मार्च के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ सकती है। जानिए आज किन जिलों में बारिश होगी और कहां पर ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 15 मार्च के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज यूपी के जिन जिलों में बारिश हो सकती है, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, हरदोई, सीतापुर, फरुखाबाद, कासगंज, झांसी, शामली, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, महोबा, ललितपुर, जालौन, कानपुर, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, बरेली, रामपुर, सहारनपुर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और अमरोहा का नाम शामिल है। इन जिलों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

---विज्ञापन---

आज होगी ओलावृष्टि

मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बाघपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा और बिजनौर के आसपास के जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा, आज 5 जिलों के तेज हवाएं  चलने की भी संभावना है। जिन जिलों में तेज हवाएं चलेंगी, उसमें पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, बरेली और संभल का नाम शामिल है। यहां पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके बाद 16 और 17 मार्च को भी बारिश का ये सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।

---विज्ञापन---

बीते दिन कितना रहा तापमान?

बीते 24 घंटे में लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा में आगरा में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, कानपुर में अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: भूकंप के जोरदार झटकों से दहशत! Atlantic Ocean और तिब्बत में आया 3 से 6 की तीव्रता वाला Earthquake

First published on: Mar 15, 2025 07:01 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola