UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वृंदावन (Vrindavan) में बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्रा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ पहुंचीं। उन्हें नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba Ashram) के आश्रम में देखा गया है। इतना ही नहीं दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों छुट्टियों पर हैं। इस दौरान विराट और अनुष्का धार्मिक यात्रा पर हैं।
और पढ़िए – ‘आप लाखों लोगों के लिए आदर्श हो’, सोनू सूद की इस हरकत से नाराज हुई रेलवे
बाबा की समाधि पर एक घंटे लगाया ध्यान
बुधवार को ये दंपति वृंदावन में नीम करोली बाबा के आश्रम में पहुंचा। यहां उन्होंने बाबा की समाधि पर ध्यान लगाया। आश्रम में घूमते हुए उनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
बताया जाता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बाबा नीम करोली बाबा बड़े भक्त हैं। बुधवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ यहां पहुंचे।
परिवार के साथ पहुंचे वृंदावन
बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आश्रम के मैनेजर ने बताया कि परिवार यहां करीब एक घंटे तक रुका।
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए दुबई गए थे। जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। बताया गया है कि बिना किसी लाइमलाइट में आए दोनों ने दर्शन किए।
और पढ़िए – बंगाल के रविंद्र संगीत की लेजेंड्री सिंगर सुमित्रा सेन की 89 की उम्र मे निधन
फिल्म रिलीज का इंतजार कर रही हैं अनुष्का
बताया गया है कि अनुष्का शर्मा ‘चकदा एक्सप्रेस’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। ये फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, जिसमें वह टाइटिलर की भूमिका निभाएंगी। इसके 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की उम्मीद है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
12 mins agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
37 mins agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
2 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
5 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
15 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines