बंगाल के रविंद्र संगीत की लेजेंड्री सिंगर सुमित्रा सेन की 89 की उम्र मे निधन

फाइल फोटो (4)

सुमित्रा सेन की फाइल फोटो

विज्ञापन

कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट: बंगाल की नामी कलाकार सुमित्रा सेन का 89 वर्ष की आयु में मंगलवार सुबह कोलकाता में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर उनकी छोटी बेटी श्रावणी सेन ने फेसबुक के जरिए सुबह करीब 4.30 बजे साझा की। सुमित्रा सेन को 2012 में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संगीत महासम्मान पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। उन्होंने अपने मधुर आवाज से रवींद्र संगीत के साथ संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया। सिंगर सुमित्रा सेन का निधन उनके आवास पर ही हुआ।

और पढ़िए –Bollywood Debut 2023: सितारों के सितारे, जो रुपहले पर्दे पर मचाएंगे धमाल

विज्ञापन

उनके परिवार में उनकी दो बेटी श्रावणी सेन और इंद्राणी सेन हैं। दोनों ही गायिका हैं। सुमित्रा सेन काफी समय से उम्र संबंधी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थी। कुछ दिनों पहले वो शहर के एक अस्पताल में भर्ती थीं। सोमवार को डॉक्टरों ने उन्हें घर में रखने की सलाह दी। महान गायिका का जन्म 7 मार्च, 1933 को हुआ था। बहुत कम उम्र से ही उन्होंने रवींद्र संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी और अपनी अलग शैली के लिए आलोचकों की प्रशंसा प्राप्त की थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर सीमएम ममता बनर्जी समेत अन्य जाने माने लोगों ने दुख प्रकट किया। सीएम ममता बनर्जी ने कहा, उनके निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। सुमित्रा दी की बेटियों इंद्राणी और श्रावणी तथा उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ