वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, नीम करोली बाबा के आश्रम में की पूजा, देखें तस्वीरें

Viral Anushka

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वृंदावन (Vrindavan) में बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्रा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ पहुंचीं। उन्हें नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba Ashram) के आश्रम में देखा गया है। इतना ही नहीं दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों छुट्टियों पर हैं। इस दौरान विराट और अनुष्का धार्मिक यात्रा पर हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – ‘आप लाखों लोगों के लिए आदर्श हो’, सोनू सूद की इस हरकत से नाराज हुई रेलवे

बाबा की समाधि पर एक घंटे लगाया ध्यान

बुधवार को ये दंपति वृंदावन में नीम करोली बाबा के आश्रम में पहुंचा। यहां उन्होंने बाबा की समाधि पर ध्यान लगाया। आश्रम में घूमते हुए उनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

विज्ञापन

बताया जाता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बाबा नीम करोली बाबा बड़े भक्त हैं। बुधवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ यहां पहुंचे।

विज्ञापन

परिवार के साथ पहुंचे वृंदावन

बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आश्रम के मैनेजर ने बताया कि परिवार यहां करीब एक घंटे तक रुका।

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए दुबई गए थे। जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। बताया गया है कि बिना किसी लाइमलाइट में आए दोनों ने दर्शन किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

फिल्म रिलीज का इंतजार कर रही हैं अनुष्का

बताया गया है कि अनुष्का शर्मा ‘चकदा एक्सप्रेस’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। ये फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, जिसमें वह टाइटिलर की भूमिका निभाएंगी। इसके 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ