Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के लंका थाने के अंतर्गत आती संकट मोचन चौकी का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में चौकी इंचार्ज नवीन चतुर्वेदी दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार किसी मामले में संकट मोचन चौकी प्रभारी नवीन चतुर्वेदी ने उक्त छात्रों को चौकी में बुलाया था। इसके बाद उनको गालियां दीं और जब दरोगा का इससे भी मन नहीं भरा तो छात्रों को बाल पकड़कर जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा। वाराणसी में एक तरफ जहां पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल अपने कर्मियों को आम जनता के साथ सलीके से पेश आने का पाठ पढ़ाते हैं।
यह भी पढ़ें:Chhapra News: बिहार में डबल मर्डर; गोलियों से भूने दो युवक, पुलिस ने बताई आंखों देखी
वहीं, उनके ही कुछ पुलिसकर्मी वर्दी की आड़ में मानवता की हदें पार करने से जरा भी झिझक नहीं करते। वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी काशी गौरव वंशवाल ने मामले का संज्ञान लिया है। दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। डीसीपी काशी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट डाला है। इसमें लिखा है कि प्रकरण के संबंध में वीडियो में प्रदर्शित कर्मी को लाइन हाजिर करते हुए जांच सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर डॉ. ईशान सोनी को सौंपी गई है।
चंदौली जिले के रहने वाले हैं छात्र
उधर, छात्रों को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे दरोगा इंसानियत को भूलकर बारी-बारी दो छात्रों को बेरहमी से घसीट-घसीटकर पीट रहे हैं? वीडियो के ऊपर लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है। बताया जा रहा है कि जिन छात्रों को दरोगा ने पीटा, वे मूल रूप से वाराणसी के पड़ोसी जिले चंदौली के रहने वाले हैं।
छात्र वाराणसी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक पिटाई के बाद दोनों छात्र बनारस छोड़कर चले गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन छात्रों ने ऐसा कौन सा बड़ा अपराध कर दिया था, जिसके कारण दरोगा ने इनके साथ ऐसा सलूक किया?
यह भी पढ़ें:Pune Bus Misdeed Case में आरोपी के वकील का बड़ा खुलासा, सहमति से बने संबंध; रेप का दावा झूठा
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
8 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
18 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines