Pune Bus Misdeed Case में आरोपी के वकील का बड़ा खुलासा, सहमति से बने संबंध; रेप का दावा झूठा

Pune Bus Misdeed Case Latest Update: पुणे में दरिंदगी के आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट में आरोपी के वकील ने दावा किया कि दत्तात्रेय ने कोई रेप नहीं किया। पीड़िता के साथ उसके सहमति से संबंध बने थे। कोर्ट ने आरोपी को 12 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया है।

misdeed

Pune Bus Misdeed Case Update: पुणे में सरकारी बस में महिला से रेप करने के आरोपी दत्तात्रेय गाडे को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 12 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने शुक्रवार शाम को आरोपी को पुणे कोर्ट में पेश किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की 14 दिन की कस्टडी की डिमांड की। वहीं, आरोपी के वकील ने कोर्ट में चौंकाने वाला दावा किया। वकील ने कहा कि महिला के साथ आरोपी के सहमति से संबंध बने थे। उसने रेप नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि पीड़िता खुद बस के अंदर जा रही है। सरकारी वकील ने कहा कि आरोपी 6 मामलों में पहले से नामजद है। उसके खिलाफ 5 मामलों में महिलाएं शिकायतकर्ता हैं। तमाम दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने उसे 12 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि 75 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुणे बस रेप मामले के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया था। स्वारगेट बस स्टेशन पर रेप की वारदात के बाद आरोपी अपने गांव शिरूर तालुका में छिपा था।

विज्ञापन

उसने पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले अपने एक रिश्तेदार से बात की थी। आरोपी ने रिश्तेदार से कहा था कि गलती हो गई, मुझे पुलिस के सामने जाकर आत्मसमर्पण करना होगा। पुलिस को आरोपी की बदली हुई टीशर्ट मिल गई थी। इसके बाद पुलिस को यकीन हो गया था कि आरोपी अपने गांव में ही छिपा है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी दत्तात्रेय गाडे अपने रिश्तेदार के घर गुरुवार रात साढ़े 10 बजे पानी पीने गया था।

विज्ञापन

खड़ी बस में की थी दरिंदगी

बता दें कि घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही एक 26 वर्षीय महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया था। आरोपी गाडे महिला को स्वारगेट बस डिपो में लेकर गया था। आरोपी ने यहां एक खड़ी शिवशाही बस में रेप किया था। आरोपी ने महिला को राज्य परिवहन निगम की बस में चढ़ने के लिए कहा था और बाद में उसका पीछा करते हुए खुद घुसकर दरिंदगी की थी। रेप के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने खुलासा किया है कि वारदात के समय आरोपी ने नकाब पहना हुआ था, ताकि उसका चेहरा पहचान में न आ सके। मशक्कत के बाद उसकी पहचान की गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ