Varanasi News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दौड़ती ट्रेन से तीन साल की बच्ची गिर गई। उसे बचाने के लिए पिता ने भी ट्रेन से छलांग लगा दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार दिल्ली से बिहार में दरभंगा के लिए जा रहा था।
चेन पुलिंग की सूचना पर पहुंची था पुलिस
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि घटना का पता तब चला जब रियान की पत्नी जरीना खातून ने ट्रेन को रोकने के लिए चेन पुलिंग की। इसके अलावा ट्रेन के अन्य यात्रियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि रियान और उनकी पत्नी के स्थानीय रिश्तेदार पहुंच गए हैं।
नई दिल्ली से ट्रेन में बैठा था परिवार
जानकारी के मुताबिक बिहार के दरभंगा जिले के भवानीपुर स्थित घनश्यामपुर गांव निवासी रियान दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते थे। शनिवार को वह नई दिल्ली से स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में अपनी पत्नी जरीना खातून, बेटी रोजी परवीन (3 साल) और एक रिश्तेदार फिरोज के साथ दरभंगा जा रहे थे। रिश्तेदार फिरोज ने बताया कि ट्रेन के सामान्य कोच में जगह न होने के कारण वह एक स्लीपर कोच के गेट पर खड़े थे।
सीट नहीं मिलने पर ट्रेन के दरवाजे पर खड़े थे
उन्होंने बताया कि ट्रेन में चल रहे टीटीई से उन्होंने बर्थ (सीट) दिलाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने सीट नहीं दिलाई। ट्रेन अपनी रफ्तार से दौड़ रही थी। तभी वहां गेट के पास मौजूद बच्ची रोजी ट्रेन से गिर गई। इसे देख रियान ने भी ट्रेन से छलांग लगा दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया।
पुलिस ने कब्जे में लिए दोनों शव
रियान की पत्नी जरीना ने चेन खींच दी। अन्य यात्रियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर आनन-फानन में रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची रोजी और पिता रियान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा दरभंगा की ओर जाते समय वाराणसी के बहेड़वा हॉल्ट के पास हुआ।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
5 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
5 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
11 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
19 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines