हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

ट्विटर के CEO ने ट्वीट कर पूछा एक सवाल, फिर UP Police ने Elon Musk को दिया ये 'करारा' जवाब

विज्ञापन

UP News: ट्विटर की कमान संभालने के बाद से सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) हमेशा चर्चा में रहे हैं। बड़े पैमाने पर छंटनी, कंपनी के मैनेजमेंट में बड़े बदलाव और सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी के कामकाज के कारण एलन हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। लेकिन अब उनके एक ट्वीट पर यूपी पुलिस (UP Police) की ओर से दिए जवाब की वजह से वह चर्चाओं में आ गए हैं।

एलन मस्क ने लिखा था ये

जानकारी के मुताबिक एलन मस्क ने अपने एक विचार को साझा करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘रुको, अगर मैं ट्वीट करता हूं, तो क्या वह काम के रूप में गिना जाता है?’ अब इस ट्वीट पर यूपी पुलिस ने करारा जवाब दिया है। यूपी पुलिस की ओर से ट्विटर पर लिखा, ‘रुको, अगर @uppolice एक ट्वीट पर आपकी समस्याओं को हल करती है, तो क्या वह काम के रूप में गिना जाता है?”

और पढ़िए –  Smartphone Tips and Tricks: फोन पर हिडन फोल्डर कैसे बनाएं? जानिए…

विज्ञापन

नेटिजंस ने स्क्रीन शॉट लेकर किया शेयर

एलन मस्क के उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर यूपी पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया है। और कहा है कि ‘हां यह करता है!’ यूपी पुलिस के इस ट्वीट को अबतक 13k से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही नेटिजंस की एक से एक प्रतिक्रिया भी आ रही हैं। लोगों को यूपी पुलिस का यह मजेदार जवाब पसंद आया।

और पढ़िए –  FIFA World Cup 2022: Vi ने लॉन्च कि 4 शानदार प्लान, फ्री में मिल रही हैं ये सुविधाएं

विज्ञापन

चेट मार्क के रंगों को लेकर भी सुर्खियों में आए

आपको बता दें कि ट्विटर का मालिक बनने के बाद एलन मस्क ने घोषणा की थी कि ट्विटर संगठनों, सरकारों और ट्विटर ब्लू ग्राहकों को मैन्युअल रूप से अलग-अलग ब्लू, ग्रे और गोल्ड चेक मार्क आवंटित करेगा। जानकारों के मुताबिक अलग-अलग खातों को अलग-अलग रंग देने के पीछे उनके सत्यापन का काम करना था।

और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola