Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) जिले से एक दर्दभरा वीडियो (Viral Video) सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल प्रबंधन ने एक महीने की फीस जमा न होने पर करीब 12 बच्चों को दिनभर स्कूल में खड़ा रखा। उन्हें अर्द्धवार्षिक परीक्षा भी नहीं देने दी। बच्चे खड़े-खड़े रोते रहे। अब इन बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
रोते बच्चों को देखकर भी नहीं पसीजा दिल
घटना उन्नाव जिले की है। यहां के कस्बा टोला में एक निजी स्कूल है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने 12 बच्चों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा में इसलिए नहीं बैठने दिया, क्योंकि उनकी एक माह की फीस जमा नहीं हुई थी। स्कूल प्रबंधन की ज्यादती यहीं नहीं थमी। बच्चों को पूरे दिन स्कूल में खड़ा रखा। बच्चे भूखे-प्यासे रोते रहे। बच्चों ने स्कूल टीचर से कहा कि पापा आज फीस लेकर आएंगे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की एक नहीं सुनी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वहीं स्कूल से बाहर निकले रोते हुए बच्चों को देख लोगों के होश उड़ गए। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने एक बच्ची से पूछा कि आप रो क्यों रहे हो। तब बच्ची ने बताया कि स्कूल वालों ने फीस जमा नहीं होने पर परीक्षा नहीं देने दी। स्कूल में खड़ा रखा। व्यक्ति ने बच्चों का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर जारी किया है।
बीएसए ने दिए जांच के आदेश
घटना की जानकारी होने के बाद अभिभावकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन वह मिल नहीं सके। वहीं एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि अभी उनके पास कोई पीड़ित शिकायत लेकर नहीं आया है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेज कर मामले की जांच कराई जाएगी।
अभी पढ़ें – शराबी पति ने घर खर्च के लिए पैसे मांगने पर पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मामला दर्ज
सांसद वरुण गांधी ने किया ट्वीट
वहीं भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट किया। साथ में लिखा, ‘इस बेटी के आंसू उन लाखों बच्चों की संयुक्त पीड़ा बता रहे हैं, जिन्हें फीस न जमा होने के कारण उपहास झेलना पड़ता है। आर्थिक तंगी बच्चों की शिक्षा में रोड़ा ना बने, यह हर जिले के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी है। निजी संस्थान मानवता न भूलें, शिक्षा व्यापार नहीं है।’
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 hr agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 hr agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
11 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
14 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
20 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
21 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
21 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines