Rajasthan: शराबी पति ने घर खर्च के लिए पैसे मांगने पर पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मामला दर्ज

Drunk husband brutally thrashes wife in Dholpur

(सांकेतिक तस्वीर)

भरतपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के सदर थाना क्षेत्र के झील का पुरा गांव में सोमवार रात एक महिला को उसके पति ने बेरहमी से पिटकर घायल किया। महिला को गंभीर हालत में जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि पचगांव चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि घायल महिला अंजलि (20) पत्नी कल्याण की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। महिला का पति मजदूरी करता है और वह शराब का आदी है। घायल महिला ने बताया कि उसका पति पिछले 8-10 दिन से घर खर्च के लिए रुपए नहीं दे रहा था। घर खर्च के लिए पैसे मांगने पर उसका पति उसके साथ मारपीट करता था।

विज्ञापन

महिला ने बताया कि सोमवार रात को जब उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा था, तो उसने अपने माता-पिता को बुला लिया। माता पिता के आने के बाद भी उसने लाठियों से महिला की पिटाई कर दी। जिसके बाद महिला को लेकर उसके माता-पिता जिला हॉस्पिटल पहुंचे। जहां महिला का इलाज चल रहा है। वहीं महिला के परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

विज्ञापन

पचगांव चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ