Shamli News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली (Shamli) जिले में एक अनोखी शादी होने जा रही है। ये शादी सिर्फ शामली ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में आकर्षण का केंद्र बन पड़ी है। यहां रहने वाले ढाई फीट के अजीम मंसूरी (Azim Mansoori) का काफी वर्षों की जद्दोजहद के बाद निकाह होने जा रहा है। रविवार को अजीम ने शेरवानी और थ्री पीस सूट सिलवाने के लिए अपना नाप दिया।
बता दें कि अपनी शादी के लिए अजीम ने सीएम योगी, पूर्व सीएम अखिलेश यादव से लेकर कई अधिकारियों तक से गुहार लगाई थी। अब जाकर उन्हें सफलता मिली है। आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि अजीम की दुल्हनिया दो फीट की है। अजीम के परिवार में शादी की तैयारियां चल रही हैं।
अभी पढ़ें – इस राज्य ने दिवाली से पहले अक्टूबर की सैलरी देने का किया ऐलान
छोटा कद होने के कारण नहीं हो रहा था निकाह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शामली जिले के कैराना में अजीम मंसूरी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका कद छोटा है, जिसके कारण उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। इसके कारण अजीम काफी परेशान थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेताओं से शादी कराने के लिए गुहार भी लगाई थी। इतना ही नहीं जिले के बड़े अधिकारियों के सामने पेश होकर भी अपनी व्यथा सुना चुके हैं।
दो फीट की बुशरा का घर आया रिश्ता, कर दी हां
कुछ दिन पहले अजीम मंसूरी कोतवाली इंस्पेक्टर के सामने भी पेश हुए थे। उन्हें एक शिकायती पत्र देकर शादी कराने की गुहार लगाई थी। कद काफी कम होने के कारण शादी न होने पर परेशान अजीम मीडिया की नजरों में आ गए। लिहाजा उनके लिए हापुड़ की रहने वाली दो फीट की बुशरा का रिश्ता आ गया। अजीम ने बताया कि जैसे ही रिश्ता घर आया तो उन्होंने और उनके परिवार वालों ने तत्काल हां कर दी।
अभी पढ़ें – गुजरात में घटे CNG-PNG के दाम, 7 रुपए तक हुए कम
शेरवानी और थ्री पीस सूट का दिया नाम
दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद 7 नवंबर को निकाह की तारीख तय हुई है। घर में जोश-शोर से तैयारियां चल रही हैं। रविवार को अजीम मंसूरी ने दर्जी के पास जाकर शादी के लिए शेरवानी और थ्री पीस सूट का नाम दिया। इस दौरान उनका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया जारी किया। बता दें कि करीब एक साल पहले किसी रिश्तेदार की शादी में घोड़ी पर बैठकर नाचते हुए उनका वीडियो भी वायरल हुआ था।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
4 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
14 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
14 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
15 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines