निकाह हलाला के नाम पर महिला के साथ किया गया ये खौफनाक काम, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लिया एक्शन
Edited By Naresh Chaudhary

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Edited By Naresh Chaudhary

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला ने निकाह हलाला (Nikah Halala) के नाम पर पति और उसके परिवार पर गैंगरेप (Gangrape) का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस की दी शिकायत में महिला ने कहा है कि उसका निकाह पांच साल पहले सलमान से हुआ था। कुछ महीने पहले सलमान ने उसे तीन तलाक दे दिया। आरोप था कि दहेज में 10-12 लाख रुपये देने के बाद भी वह और पैसे मांग रहा था। इसके लिए उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। काफी प्रयासों के बाद सलमान ने दोबारा निकाह के लिए हामी भर ली। कहा कि वह निकाह हलाला के बाद उसे स्वीकार करेगा।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1591501077865631745
महिला ने बताया कि सलमान ने एक मौलवी के सुझाव पर बाद कहा कि वह उसके छोटे भाई से निकाह के बाद तलाक कर ले। इसके बाद वह उससे निकाह कर लेगा। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला ने इसके बाद सलमान के छोटे भाई इस्लाम से निकाह कर लिया, लेकिन बाद में उसने तलाक देने से इनकार कर दिया और दोनों भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने शिकायत के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। फिर अदालत के आदेश के बाद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में पुलिस ने मौलवी, सलमान, इस्लाम और उनके परिवार के तीन सदस्यों पर गैंगरेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: