Uttar Pradesh News in Hindi: शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में एक महिला ने प्रेमी के चक्कर में ऐसा काम कर दिया, उसे जानकर सभी के होश उड़ गए। पति की तहरीर पर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो वो भी चक्कर खा गए। दोनों से लाखों रुपये के गहने और नगदी भी बरामद की है।
पति, सास-ससुर की चाय में मिलाई नशीली दवा
मामला शाहजहांपुर के थाना कांट क्षेत्र का है। यहां रहने वाले विकास राठौर ने कुछ दिन पहले थाना पुलिस को अपनी ही पत्नी के खिलाफ तहरीर दी थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी शोभा का मोहल्ले में रहने वाले एहसान उर्फ पंगा के साथ प्रेम प्रसंग है। अवैध संबंधों की जानकारी होने पर पत्नी को कई बार टोका था, लेकिन वह नहीं मानी। आरोप है कि एक दिन उसने चाय में नशीली दवा मिलाकर पति विकास, सास सदावती और ससुर मेवाराम को बेहोश कर दिया।
आंख खुली तो गहने और नगदी समेत पत्नी गायब
अगले दिन जब तीनों को होश आया तो पत्नी घर से गायब थी। पति का कहना है कि जब घर में देखा तो करीब 4.5 लाख के गहने और 50 हजार रुपये भी नहीं थे। पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर पर महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने टीमें बनाकर दोनों की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला से सख्ती के साथ पूछताछ की।
शादी से पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका मायका जलालाबाद थाना क्षेत्र में है। शादी से पहले इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात एहसान से हुई। वह कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला पूर्वी पट्टी कस्बे का रहने वाला है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दोनों ने एक दूसरे के फोन नंबर लिए और बात करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला ने बताया कि इसी दौरान उसकी शादी भी एहसान के मोहल्ले में रहने वाले विकास राठौर से हो गई।
अभी पढ़ें – Aurangabad: ऑटो ड्राइवर ने की अश्लील बातें और छेड़छाड़, लड़की ने चलते ऑटो से लगाई छलांग
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके बरामद किया माल
महिला ने बताया कि फिर एहसान से उसकी मुलाकात हर रोज होने लगी। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर प्लान बनाया था। दोनों लोग घर में रखे जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और 42,450 रुपये बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला इलाके में चर्चा का मुद्दा बन गया है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
8 mins agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
5 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
6 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
6 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
19 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
22 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines